कैमूर: पारिवारिक विवाद में विवाहिता से मारपीट का आरोप, भैसुर और सास के खिलाफ केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
चैनपुर थाना  | Prabhat Khabar Network

चैनपुर थाना | Prabhat Khabar Network

कैमूर जिले के डोभरी गांव में एक विवाहिता ने अपने भैसुर और सास पर घर में घुसकर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है. पारिवारिक विवाद के चलते हुई इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के डोभरी गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर एक विवाहिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़िता ने अपने भैसुर और सास पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

घर में रहने को लेकर हुआ विवाद

पीड़िता सरिता कुमारी, पत्नी राकेश कुमार ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि उनके भैसुर हरेंद्र बिंद और सास उन्हें घर में नहीं रहने देना चाहते हैं. इसी विवाद को लेकर दोनों ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गईं.

ग्रामीणों ने कराया बीच-बचाव

सरिता कुमारी के अनुसार, मारपीट के दौरान उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उन्हें आरोपितों से बचाया. घटना के बाद वह सीधे चैनपुर थाना पहुंचीं और पुलिस को लिखित शिकायत दी.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Ravishankar Singh

लेखक के बारे में

By Ravishankar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन