जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्या
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 29 May 2026 10:10 PM
जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्या
लातेहार. जिला समाहरणालय लातेहार में शुक्रवार को उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं. उपायुक्त ने सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को एक-एक कर सुना और आश्वासन दिया कि शिकायतों की जल्द जांच कर समाधान किया जायेगा.
सड़क निर्माण को लेकर कार्रवाई का निर्देश
ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने केंद्रीय विद्यालय लातेहार से सेमरी तक सड़क निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग की. आवेदन में बताया गया कि इस मार्ग की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है, जिससे आमजन, स्कूली बच्चों और मरीजों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
जन शिकायत निवारण में विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. उपायुक्त ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को अग्रसारित कर भौतिक सत्यापन करने और समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रशासन जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और हर शिकायत का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा. इस बैठक ने प्रशासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत किया तथा लोगों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर प्रदान किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










