शिक्षक संघ की बैठक में लिये गये कई निर्णय

Updated at : 04 Sep 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक संघ की बैठक में लिये गये कई निर्णय

बरवाडीह : प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय परिसर में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रखंडस्तरीय बैठक प्रखंड अध्यक्ष सुरेश राम की अध्यक्षा में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से कई निर्णय लिये गये. कहा गया कि रजिया नूर के प्रधानाध्यापक रहते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कमलेश सिंह को निकासी एवं […]

विज्ञापन

बरवाडीह : प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय परिसर में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रखंडस्तरीय बैठक प्रखंड अध्यक्ष सुरेश राम की अध्यक्षा में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से कई निर्णय लिये गये. कहा गया कि रजिया नूर के प्रधानाध्यापक रहते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कमलेश सिंह को निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी बना दिया गया है जो न्याय संगत नहीं है.

अत:संगठन के माध्यम से रजिया नूर को निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी बनाने की मांग लातेहार उपायुक्त से की गयी. गुरु गोष्ठी के बाद शिक्षक संघ की मासिक बैठक आयोजित की जायेगी. बैठक में नंददेव राम, राम नाथ राम, कामेश्वर पासवान, आलोक कुमार सिंह, बेनेदिक एक्का, अभिषेक कुमार, ब्रजेश कुमार, अनिल कुमार यादव, नंद किशोर राम, सेलिना खलखो, विमला करकेट्टा, नाजमा बानो, सिरिल तिग्गा समेत प्रखंड के सभी प्राथमिक, मध्य व अभियान विद्यालय के शिक्षक शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola