तेज आंधी-बारिश ने मचायी तबाही, कई पेड़ गिरे, बिजली आपूर्ति प्रभावित

Updated at : 06 Apr 2026 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
तेज आंधी-बारिश ने मचायी तबाही, कई पेड़ गिरे, बिजली आपूर्ति प्रभावित

तेज आंधी-बारिश ने मचायी तबाही, कई पेड़ गिरे, बिजली आपूर्ति प्रभावित

विज्ञापन

चंदवा़ रविवार की शाम और देर रात आयी तेज आंधी व मूसलाधार बारिश ने चंदवा प्रखंड में भारी तबाही मचायी है. इस प्राकृतिक आपदा से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. प्रखंड मुख्यालय स्थित सीसीएल के रजहरा कार्यालय परिसर में शेड के नीचे खड़े वाहनों पर एक भारी-भरकम पेड़ गिर गया, जिससे तीन वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये. वहीं, एचपी पेट्रोल पंप परिसर में लगे दो सोलर प्लेट भी गिरकर बरबाद हो गये. विद्युत व्यवस्था हुई ध्वस्त : आंधी के दौरान कई स्थानों पर बिजली के खंभे और तार टूटकर गिर गये, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. ग्रामीण इलाकों में स्थिति और भी गंभीर रही. रात भर लोग अंधेरे में रहने को मजबूर रहे. बिजली विभाग की टीम रात से ही गिरे हुए पेड़ों को हटाने और तार दुरुस्त करने में जुटी रही. सोमवार की दोपहर मुख्य सड़क समेत कुछ मोहल्लों में बिजली बहाल हुई, लेकिन मेंटेनेंस कार्य के कारण आपूर्ति प्रभावित रही. छतें उड़ीं, आवागमन रहा बाधित : तेज आंधी के कारण कई घरों के एस्बेस्टस की छतें उड़ गयीं और कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचा है. ग्रामीण सड़कों पर पेड़ गिरने से कई जगह आवागमन बाधित हो गया. हालांकि, इस आपदा में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. प्रशासन ने आम लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है. स्थानीय लोगों के अनुसार, आंधी इतनी तेज थी कि बड़े पेड़ भी इसे झेल नहीं सके और उखड़कर सड़कों व घरों पर गिर गये.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola