आधुनिक खेती की जानकारी के लिए बिरसा कृषि रथ रवाना

Updated:
विज्ञापन

रथ रवाना करते बीडीओ | Prabhat Khabar Network

बिरसा कृषि रथ के माध्यम से किसानों को आधुनिक खेती, उन्नत बीज और सरकारी कृषि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी. जानिए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य.

विज्ञापन

प्रतिनिधि बारियातू : प्रखंड सह अंचल परिसर से सोमवर को बीडीओ अमित कुमार पासवान, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुशीला बागे, बीटीएम परमानंद पासवान व पूर्व मुखिया अर्जुन उरांव ने संयुक्त रूप से बिरसा कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस संबंध में बीटीएम परमानंद पासवान ने बताया कि जिला कृषि पदाधिकारी के निर्देश पर जागरूकता रथ प्रखंड के सभी नौ पंचायत में जा-जाकर किसानों को आधुनिक खेती, उन्नत बीज, वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों व कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसके माध्यम से मिलेट मिशन, मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना, किसान समृद्धि योजना एवं बिरसा फसल बीमा योजना समेत मोटे अनाज व दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने संबंधी तकनीकी जानकारी भी दी जायेगी. बताया कि अभियान का उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना, आधुनिक खेती को बढ़ावा देना तथा उनकी आय बढ़ाना है. मौके पर कृषि विभाग के कर्मी, जनप्रतिनिधि व किसान मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola