MMDR कानून के विरोध में झामुमो ने खोला मोर्चा कहा- झारखंड के अधिकार को कमजोर करने की कोशिश

Updated:
विज्ञापन

विरोध जताते लोग. | Prabhat Khabar Network

लातेहार के बालूमाथ में झामुमो ने केंद्र सरकार के नए खनिज संशोधन कानून का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने इसे राज्य के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों पर हमला बताया।

विज्ञापन

बालूमाथ,लातेहार : प्रखंड क्षेत्र के रजवार गांव में सोमवार को झामुमो की बैठक प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में केंद्र सरकार द्वारा पारित खनन एवं खनिज विकास व विनियमन संशोधन कानून का कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने विरोध किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

जल, जंगल और जमीन के अधिकार की बात

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नया कानून झारखंड के हितों के विरुद्ध है. राज्य के जल, जंगल और जमीन पर यहां के लोगों का अधिकार है. राज्य के शहीदों ने माटी, अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए बलिदान दिया है. कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नये कानून के माध्यम से झारखंड के खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है. इससे राज्य को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है.

ये भी पढ़ें: मां की मौत के बाद अनाथ हुई 6 माह की नन्हीं हथिनी राखी, अब बनी बेतला की धड़कन

व्यापक आंदोलन की चेतावनी

वक्ताओं ने कहा कि यह लड़ाई केवल खनिज संपदा की नहीं, बल्कि झारखंड के सम्मान, माटी और भविष्य की भी है. जरूरत पड़ने पर अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया जायेगा. कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि झारखंड के हितों की अनदेखी होने पर व्यापक आंदोलन किया जायेगा. बैठक में ईदू अंसारी, मो सरफराज, कपिल देव, भुनेश्वर उरांव, गजेंद्र यादव, दिलीप कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola