सीएचसी में कार्यरत चिकित्सक डॉ प्रकाश बड़ाइक का निधन, शोक

Updated:
विज्ञापन
सीएचसी में कार्यरत चिकित्सक डॉ. प्रकाश बड़ाइक का निधन, शोक

चिकित्सक डा प्रकाश बड़ाइक. | Prabhat Khabar Network

चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रकाश बड़ाइक का ब्रेन हेमरेज से निधन, स्वास्थ्य विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चंदवा : स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रकाश बड़ाइक का निधन सोमवार की दोपहर रांची के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया. उनके निधन की खबर आते ही स्वास्थ्य विभाग समेत प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई. जानकारी के अनुसार शनिवार को डॉ. बड़ाइक चंदवा सीएचसी में अपने कक्ष में कार्य कर रहे थे. इसी दौरान अचानक उन्हें चक्कर आया, वे कुर्सी से गिर पड़े थे. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रांची रेफर किया गया था. वहां जांच में चिकित्सकों ने ब्रेन हेमरेज होने की पुष्टि की थी. इलाज के दौरान सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली.

डॉ बड़ाइक अपने पीछे पत्नी, दो नाबालिक पुत्र समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए है. वे काफी मृदभाषी थे. सरल कार्यशैली व मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार के कारण काफी लोकप्रिय थे. बालूमाथ के प्रभारी के तौर पर भी उन्होंने सेवा दी है. उनके असामयिक निधन पर चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी व स्थानीय लोगों में गहरा दुख है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नीलिमा, डॉ. मनोज, डॉ. तरुण जोश लकड़ा, डॉ. कंचन बाड़ा, लिपिक अमित सिंह, स्वास्थ्यकर्मी प्रवीण कुमार उर्फ भोला, रमेश राम, बिरबल उरांव समेत लोगों ने शोक व्यक्त किया है.


विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola