33 हजार इंडोर केबल में फॉल्ट, 17 घंटे से बिजली ठप

Updated at : 06 Apr 2026 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
33 हजार इंडोर केबल में फॉल्ट, 17 घंटे से बिजली ठप

33 हजार इंडोर केबल में फॉल्ट, 17 घंटे से बिजली ठप

विज्ञापन

बालूमाथ़ स्थानीय मिशन स्कूल के समीप 33 हजार इंडोर केबल में फॉल्ट हो जाने से प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में रविवार देर रात करीब 11 बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. सोमवार देर शाम तक करीब 17 घंटे बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है. बिजली नहीं रहने से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. विभाग के लोगों की माने तो मिशन स्कूल के समीप इंडोर केबल में फॉल्ट हो गया था. कार्य पूरा करने के बाद इसमें फिर से अचानक फॉल्ट हो गया. इसके बाद क्षेत्र की बिजली ठप हो गयी. इससे बिजली संबंधित उपकरण व व्यवसाय ठप रहा. लोगों ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली नहीं रहने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. रिंकेश कुमार, बालो साव, जितेंद्र यादव, अशोक कुमार, मुनेश्वर कुमार समेत अन्य बिजली मिस्त्री फॉल्ट ठीक करने में लगे हैं. खबर लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो पायी थी. रेलवे के जीएम ने किया स्टेशन डिपो का निरीक्षण

बरवाडीह. पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) छत्रसाल सिंह ने सोमवार को बरवाडीह रेलवे डिपो और स्टेशन का गहन निरीक्षण किया. जीएम ने सबसे पहले आरओएच वैगन शेड में नवनिर्मित मालगाड़ी गार्ड ब्रेक भान का उद्घाटन किया. ब्रेक भान में उपलब्ध सुविधाओं को देख उन्होंने शेड इंचार्ज जुगनू दास और कर्मियों के कार्यों की प्रशंसा की. स्टेशन निरीक्षण के दौरान जीएम ने पिछले दिनों यार्ड में हुई दुर्घटना स्थल का जायजा लिया. उन्होंने डीआरएम अखिलेश मिश्रा को सुरक्षा मानकों पर कड़ी निगरानी रखने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के निर्देश दिये. वहीं, पहाड़ी शिव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की समस्या को देखते हुए उन्होंने फुट ओवरब्रिज निर्माण का आश्वासन दिया. चिरिमिरी रेल लाइन के सवाल पर जीएम ने स्पष्ट किया कि यह दक्षिण-पूर्व रेलवे से जुड़ा मामला है. इसमें एफएलएस स्वीकृत हो चुका है और डीपीआर तैयार की जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि बरवाडीह-गढ़वा कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए कार्य प्रगति पर है. मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश रंजन, थाना प्रभारी अनुराग कुमार समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola