भाजपा के स्थापना दिवस पर जुटे कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेताओं का हुआ सम्मान

Updated:
विज्ञापन
भाजपा के स्थापना दिवस पर जुटे कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेताओं का हुआ सम्मान

भाजपा के स्थापना दिवस पर जुटे कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेताओं का हुआ सम्मान

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला भाजपा कार्यालय में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस मनाया गया. इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बंशी यादव ने की. कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तसवीर पर माल्यार्पण करने के बाद ध्वजारोहण कर किया गया. मौके पर कई वक्ताओं ने पार्टी के इतिहास, विचारधारा एवं उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला. इस मौके पर वरिष्ठ जनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. मंच का संचालन भाजयुमो जिला अध्यक्ष छोटू राजा व धन्यवाद ज्ञापन जिला मीडिया प्रभारी मुकेश पांडेय ने किया. मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, जनसंघ काल के वरिष्ठ नेता त्रिभुवन पंडित, सरयू प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहारा, महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य कल्याणी पांडेय, जिप सदस्य सरोज देवी, ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष त्रिवेणी साहू, आशा देवी, शीला देवी, विष्णु गुप्ता, ध्रुव कुमार पांडेय, राजन तिवारी, मदन प्रसाद, संजय जायसवाल, पंकज यादव, रानी कुमारी, मनोज प्रसाद, गौरव दास, साेनू सिंह, अमर विश्वकर्मा, आनंद सिंह, डाॅ चंदन समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसके पूर्व भाजपाईयों ने अपने-अपने घरों में पार्टी का झंडा फहराकर स्थापना दिवस मनाया.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola