कुष्ठ रोगियों को चिह्नित करने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त

Updated at : 02 Sep 2016 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
कुष्ठ रोगियों को चिह्नित करने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त

बालूमाथ : बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को कुष्ठ नियंत्रण पखवारा शुरू करने को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमरनाथ प्रसाद की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय बैठक हुई. डॉ अमरनाथ ने कहा कि कुष्ठ रोग लाइलाज बीमारी नहीं है, चिह्नित करने के लिए बालूमाथ, बारियातु एवं हेरहंज प्रखंड में 51 पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये […]

विज्ञापन
बालूमाथ : बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को कुष्ठ नियंत्रण पखवारा शुरू करने को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमरनाथ प्रसाद की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय बैठक हुई. डॉ अमरनाथ ने कहा कि कुष्ठ रोग लाइलाज बीमारी नहीं है, चिह्नित करने के लिए बालूमाथ, बारियातु एवं हेरहंज प्रखंड में 51 पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये हैं.
तीनों प्रखंड की सभी सहियाओं को निर्देश दिया गया है कि कुष्ठ रोगी को चिह्नित कर बालूमाथ अस्पताल में भेजना सुनिश्चित करें. सभी कुष्ठ रोगियों को समुचित इलाज के साथ मुुफ्त दवा मिलेगी. कुष्ठ रोग छुआछूत की बीमारी नहीं है. इस बीमारी से निजात दिलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. इस अवसर पर थाना प्रभारी नंदकिशोर प्रसाद, डॉ सुरेश राम, बीपीएम मृत्युंजय कुमार, सीडीपीओ समेत कई लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola