प्रेमिका के पिता व भाई ने की थी युवक की हत्या

Updated at : 31 Aug 2016 12:05 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेमिका के पिता व भाई ने की थी युवक की हत्या

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मंडल कारा भेज दिया हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस लातेहार : सरयू क्षेत्र के रकताही ढोढ़ा के पास 24 अगस्त को पुलिस ने हत्या कर फेंका गया बरवाडीह के उकामाड़ गांव निवासी जीतेंद्र कुमार राम (22 वर्ष) का शव बरामद किया था. इस मामले […]

विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मंडल कारा भेज दिया

हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

लातेहार : सरयू क्षेत्र के रकताही ढोढ़ा के पास 24 अगस्त को पुलिस ने हत्या कर फेंका गया बरवाडीह के उकामाड़ गांव निवासी जीतेंद्र कुमार राम (22 वर्ष) का शव बरामद किया था. इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दोनों आरोपी पिता व पुत्र हैं.

पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह ने सदर थाना परिसर में प्रेस वार्ता में बताया कि जीतेंद्र कुमार राम का बिनगढ़ा गांव के बालदेव सिंह की पुत्री के साथ प्रेम प्रसंग था. वह 23 अगस्त की रात्रि उस लड़की से मिलने गया था. जब इसकी भनक लड़की के पिता व भाई को लगी तो वह गांव के अन्य ग्रामीणों के सहयोग से जीतेंद्र को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की. इस पिटाई में उसकी मौत हो गयी. उसकी मौत के बाद वह शव को छिपाने के लिए रकताही ढोढ़ा में फेंक दिये.

दोनों को पुलिस ने मंडल कारा भेज दिया है. जबकी सहयोग करने वाले अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है. छापामारी दल में एएसआइ आलोक कुमार दुबे, जेएसआइ रामशरणागत सिंह, रामप्रताप सिंह समेत अन्य जवान शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola