42 लोगों की रक्त जांच, मलेरिया की पुष्टि नहीं

Updated at : 19 Aug 2016 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
42 लोगों की रक्त जांच, मलेरिया की पुष्टि नहीं

चंदवा : स्वास्थ्य विभाग की टीम गुरुवार को कामता पंचायत के चटुवाग व चिरोखांड़ गांव पहुंची. यहां 42 लोगों के रक्त की जांच की गयी. इसमें एक भी मलेरिया का रोगी नहीं निकला. टीम का नेतृत्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ नंद किशोर पांडेय ने किया. श्री पांडेय ने कहा कि गांव में मलेरिया […]

विज्ञापन

चंदवा : स्वास्थ्य विभाग की टीम गुरुवार को कामता पंचायत के चटुवाग व चिरोखांड़ गांव पहुंची. यहां 42 लोगों के रक्त की जांच की गयी. इसमें एक भी मलेरिया का रोगी नहीं निकला. टीम का नेतृत्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ नंद किशोर पांडेय ने किया. श्री पांडेय ने कहा कि गांव में मलेरिया फैलने की खबर मिली थी. इसके बाद टीम बना कर गांव में मेडिकल कैंप लगाया गया. उन्होंने कहा कि मौसम परिवर्तन के कारण ही लोग बीमार पड़ रहे हैं.

सभी की स्वास्थ्य जांच कर दवा दे दी गयी है. ग्रामीणों को घर के आस-पास साफ-सफाई रखने, पानी उबाल कर पीने आैर मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी. मेडिकल टीम में चिकित्सक तरुण जोश लकड़ा, एएनएम अंजनी मिंज, कमला चरमाको, रंजू, हकीब आलम व प्रवीण कुमार उफ भोला मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola