पेंटिंग में क्रिस्टीना, प्रेयसी व कुंदन को प्रथम स्थान

लातेहार : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में समाहरणालय में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता तीन समूहों में आयोजित की गयी. समूह एक में प्राकृतिक सौंदर्य विषय पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता में क्रिस्टीना मिंज ने प्रथम, छोटू कुमार सिंह ने द्वितीय व डीएवी पब्लिक स्कूल के शुभम कुमार ने […]
लातेहार : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में समाहरणालय में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता तीन समूहों में आयोजित की गयी. समूह एक में प्राकृतिक सौंदर्य विषय पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता में क्रिस्टीना मिंज ने प्रथम, छोटू कुमार सिंह ने द्वितीय व डीएवी पब्लिक स्कूल के शुभम कुमार ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया. समूह बी में स्वच्छ भारत विषय पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रेयसी सिन्हा ने प्रथम, मवि करकट की जूही कुमारी ने द्वितीय व कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की रीना कुमारी ने तृतीय पुरस्कार जीता.
समूह सी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर आधारित पेंटिंग में जवाहर नवोदय विद्यालय के कुंदन कुमार ने प्रथम व विशाल सिंह ने द्वितीय तथा डीएवी के कृष्ण कुमार विश्वकर्मा ने तृतीय पुरस्कार जीता. मौके पर निर्णायक मंडली के सदस्य के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, जय कुमार सिंह, पंकज सिंह, अमलेश कुमार सिंह, धमेंद्र जायसवाल, विष्णुदेव प्रसाद, सुनील प्रसाद आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




