बारिश ने मचायी तबाही

Updated at : 13 Aug 2016 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
बारिश ने मचायी तबाही

लातेहार : विगत दो दिनों से हो रही रुक रुक कर मूसलाधार बारिस ने शहर के कई हिस्सों में तबाही मचायी है. सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर गुरुवार को इस बारिस में विशाल पेड़ गिर गया है. शुक्रवार तक नहीं हटाया जा सका है. वहीं धर्मपुर मुहल्ले में पंकज सिन्हा के घर की चहारदीवारी […]

विज्ञापन
लातेहार : विगत दो दिनों से हो रही रुक रुक कर मूसलाधार बारिस ने शहर के कई हिस्सों में तबाही मचायी है. सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर गुरुवार को इस बारिस में विशाल पेड़ गिर गया है. शुक्रवार तक नहीं हटाया जा सका है. वहीं धर्मपुर मुहल्ले में पंकज सिन्हा के घर की चहारदीवारी इस बारिश में गिर गयी. तकरीबन 80 फीट लंबी एवं 15 फीट ऊंची चहारदीवारी गिर गयी.
चहारदिवारी गिर जाने से श्री सिन्हा के घर में बिजली एवं पानी की सेवा बाधित हो गयी है. दो दिनों से हुई इस बारिश के कारण कई नदियों का जल स्तर बढ़ गया है. कई पंचायतों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है. तुबेद ग्राम से आने वाले ग्रामीणों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बारिस के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola