डीडीसी ने भवन के निर्माण को स्थगित रखने का दिया आदेश
Updated at : 12 Aug 2016 7:28 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार : निर्माणाधीन अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय भवन का निर्माण कार्य अगले आदेश तक स्थगित रखने का आदेश उप विकास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने जारी किया है. श्री सिंह ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिख कर तत्काल निर्माण कार्य स्थगित रखने का निर्देश दिया है. जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी […]
विज्ञापन
लातेहार : निर्माणाधीन अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय भवन का निर्माण कार्य अगले आदेश तक स्थगित रखने का आदेश उप विकास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने जारी किया है. श्री सिंह ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिख कर तत्काल निर्माण कार्य स्थगित रखने का निर्देश दिया है.
जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त श्री सिंह ने बताया कि जिला परिषद सदन में सदस्यों ने उक्त भवन निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग करने का आरोप लगाया था, जिसके आलोक में उक्त काम को अगले आदेश तक स्थगित रखने का आदेश जारी किया गया है. श्री सिंह ने बताया कि निर्माण स्थल से निर्माण सामग्रियों का नमूना लिया जा चुका है. जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आती है तब तक निर्माण कार्य बंद रहेगा.
मालूम हो उक्त भवन निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग करने की शिकायत जिप उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू ने उपायुक्त से की थी और मामला सदन में गूंजा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




