युवक ने फांसी लगाकर जान दी
Updated at : 16 Feb 2025 9:01 PM (IST)
विज्ञापन

मदनगुंडी निवासी 40 वर्षीय मंटू पंडित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मंटू पंडित गिरिडीह जिले के खोरीमहुआ में निजी व्यवसाय करता था.
विज्ञापन
चंदवारा. थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनगुंडी निवासी 40 वर्षीय मंटू पंडित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मंटू पंडित गिरिडीह जिले के खोरीमहुआ में निजी व्यवसाय करता था. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.
महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास
कोडरमा. चौपारण थाना क्षेत्र की सलहारा निवासी 27 वर्षीय संजू देवी ने अपने पति अशोक यादव से विवाद के बाद शनिवार देर रात जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. सदर अस्पताल कोडरमा में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.हाइवा पुल से नीचे गिरा, चालक फरार
मरकच्चो. नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा -गिरिडीह मुख्यमार्ग स्थित पुरनाडीह पुल पर एक हाइवा अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा. घटना में हाइवा चालक बाल- बाल बच गया. घटना शनिवार देर रात की बतायी जा रही है. जानकारी अनुसार उक्त हाइवा डोमचांच से पुरनाडीह की ओर जा रहा था. पुरनाडीह नदी पर बने पुल पर पहुंचते ही हाइवा अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा. घटना के बाद हाइवा चालक घटनास्थल से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर नवलशाही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी ली. वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहन में नंबर प्लेट नहीं दिख रहा है, परंतु वाहन में रखे बोल्डर से संबंधित चालान के अनुसार वाहन की संख्या जेएच12क्यू- 6846 बतायी जा रही है. इधर खबर लिखे जाने तक वाहन को नदी से बाहर नहीं निकाला गया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




