बिहार में लोगों की शिकायतें 30 दिनों में होगी खत्म, सीएम सम्राट करेंगे सहयोग पोर्टल का उद्घाटन

Published by :Preeti Dayal
Published at :11 May 2026 11:26 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Government Complaints resolved 30 days

सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री

Bihar Government: बिहार में लोगों की शिकायतों का समाधान 30 दिनों के अंदर किया जा सकेगा. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहयोग पोर्टल का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी मौजूद रहेंगे.

विज्ञापन

Bihar Government: बिहार सरकार की ओर से ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ के तहत खास पहल की गई है. इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहयोग पोर्टल का उद्घाटन करेंगे. इस कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12:30 बजे होगा. मुख्यमंत्री सचिवालय में डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी मौजूद रहेंगे.

सहयोग हेल्पलाइन नंबर भी होगा लॉन्च

जानकारी के मुताबिक, लोग sahyog.bihar.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकेंगे. इस दौरान ‘सहयोग हेल्पलाइन नंबर 1100’ भी लॉन्च किया जाएगा. हेल्पलाइन सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक उपलब्ध रहेगी. इसके जरिए हर नागरिक कभी भी अपनी समस्या दर्ज कर सकते हैं. शिकायतों के जल्द से जल्द समाधान के लिए यह नई व्यवस्था शुरू होने वाली है.

इस दिन लगाया जाएगा ‘सहयोग शिविर’

इसके साथ ही हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को ‘सहयोग शिविर’ लगाया जाएगा. शिविर में मौके पर समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा. इतना ही नहीं, लोगों की ओर से शिकायत दर्ज होने के 30 दिनों के अंदर निपटारा अनिवार्य किया गया है. समस्या के समाधान के बाद आवेदक को लिखित सूचना दी जाएगी.

एक्शन मोड में सीएम सम्राट चौधरी

बिहार में नई सरकार बनने के बाद लगातार कई पहल किए जा रहे हैं. सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनने के बाद एक्शन मोड में हैं. नीतीश कुमार जब मुख्यमंत्री थे, उस वक्त ही सात निश्चय-3 लागू किया गया था. सात निश्चय-3 में सातवां और प्रमुख निश्चय सबका सम्मान, जीवन आसान शामिल है. सीएम बनने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा था, बिहार नीतीश कुमार के आदर्शों पर ही आगे बढ़ेगा. ऐसे में सहयोग पोर्टल का उद्घाटन उन्हीं में से एक माना जा रहा है.

Also Read: बंगाल के चर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच बक्सर तक पहुंची, STF ने विशाल श्रीवास्तव को हिरासत में लिया

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन