ePaper

आज शोभायात्रा के साथ शुरू होगा मां मथुरासिनी महोत्सव

Updated at : 20 Mar 2025 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
आज शोभायात्रा के साथ शुरू होगा मां मथुरासिनी महोत्सव

श्री माहुरी भवन में होने वाले तीन दिवसीय मां मथुरासिनी महोत्सव की तैयारी पूरी हो गयी है. शुक्रवार की सुबह 11:30 बजे श्री माहुरी भवन गौरी शंकर मोहल्ला से शोभायात्रा निकलेगी.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. श्री माहुरी भवन में होने वाले तीन दिवसीय मां मथुरासिनी महोत्सव की तैयारी पूरी हो गयी है. शुक्रवार की सुबह 11:30 बजे श्री माहुरी भवन गौरी शंकर मोहल्ला से शोभायात्रा निकलेगी. जो झंडा चौक, स्टेशन रोड श्री हनुमान मंदिर झंडा चौक, ओवरब्रिज होते हुए नया पोस्ट ऑफिस के सामने स्थित श्री गुरु प्रसाद आश्रम पहुंचेगी. यहां मां मथुरासिनी की पूजा-अर्चना होगी. पूजा के उपरांत प्रसाद वितरण किया जायेगा. फिर यात्रा पुनः श्री माहुरी भवन लौटेगी, जहां खिचड़ी का भोग अर्पित कर प्रसाद बांटा जायेगा. शोभायात्रा में समाज के सभी लोगों की सहभागिता रहेगी. महोत्सव के दौरान शोभायात्रा, पूजा-अर्चना, हवन, महाप्रसाद वितरण, महाआरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा. वहीं शनिवार को श्री माहुरी भवन में मां मथुरासिनी की विशेष पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया जायेगा. इसके पश्चात महाप्रसाद का वितरण होगा.

प्रतिभा सम्मान व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा

रविवार को महोत्सव का समापन प्रतिभा सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगा. इस दौरान समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा. इसके पश्चात देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जिसमें समाज के बच्चे नृत्य और अन्य प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने में महोत्सव संयोजक अभिषेक रंजन, महामंडल उपाध्यक्ष रवि कपसिमे, मंडल अध्यक्ष अरुण सेठ, सचिव सुनील भदानी, उपाध्यक्ष पप्पू भदानी, उदय बड़गवे, सुनील ब्रहपुरिया, नवीन आर्या, संदीप लोहानी, नरेश गुप्ता, अजय लोहानी, नितेश बरबिगहिया, सागर भदानी, गौतम वैश्खियार, रवि लोहानी, शुभम कपसिमे, नितेश कुमार, दिलीप लोहानी, बंटू पहाड़ी, रजत बड़गवे, विकास वैश्खियार, महेंद्र लोहानी, उचित अठघरा, मुकेश ब्रहपुरिया, सोनू लोहानी, वेद प्रकाश भदानी, विजय कपसिमे सहित समाज के कई लोग लगे हैैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola