मार्केट लिंकेज के प्रयासों से किसानों को मिल रही बेहतर कीमत

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 10 Jun 2026 10:08 PM

विज्ञापन

कोडरमा प्रखंड कार्यालय परिसर में आम उत्सव सह बागवानी मेला

विज्ञापन

: कोडरमा प्रखंड कार्यालय परिसर में आम उत्सव सह बागवानी मेला : आम उत्सव सह बागवानी मेले में प्रदर्शित की आम की विभिन्न किस्में झुमरीतिलैया. बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत बुधवार को कोडरमा प्रखंड कार्यालय परिसर में आम उत्सव सह बागवानी मेले का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन डीसी उत्कर्ष गुप्ता, डीडीसी रवि जैन, प्रखंड प्रमुख सुषमा देवी और जेएसएलपीएस की दीदियों ने संयुक्त रूप से किया. इसके बाद आम उत्सव का शुभारंभ किया गया. उद्घाटन के बाद डीसी ने मेले में लगाये गये विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और किसानों द्वारा प्रदर्शित आम की विभिन्न किस्मों का अवलोकन किया. उन्होंने किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीकों को अपनाने, उच्च गुणवत्ता वाले फल उत्पादन तथा बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया. डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों को उनके उत्पादों का बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है. आम उत्सव का उद्देश्य किसानों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़ना और उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाना है. उन्होंने कहा कि मार्केट लिंकेज के प्रयासों से किसानों को बेहतर कीमत मिल रही है. डीडीसी रवि जैन ने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है और इसका उद्देश्य लाभुक किसानों की आय बढ़ाना है. किसानों ने किया उत्पादों का प्रदर्शन :मेले में जिले के सभी छह प्रखंडों के किसानों एवं जेएसएलपीएस से जुड़ी महिला लाभुकों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया. कोडरमा प्रखंड से कौशल्या देवी एवं बसंती देवी, चंदवारा से बबीता देवी एवं द्रौपदी देवी, जयनगर से सुखदेव राम, पिंकी देवी एवं कौशल्या देवी, डोमचांच से निरंजु देवी एवं किरण कुमारी, मरकच्चो से रामचंद्र यादव, रूबी वर्मा एवं आरती देवी, सतगावां से किरण मिश्रा एवं बबलू कुमार तथा कोडरमा सदर से अंजली कुमारी एवं संजू कुमारी ने मेले में भागीदारी की. मेले में जिले के छह किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) ने भी भाग लिया. इस अवसर पर डीसी व अन्य अधिकारियों ने किसानों से सीधे आम खरीदकर उनका उत्साहवर्धन किया. कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, बीडीओ मनोज कुमार रवि, सीओ रवि भूषण कुमार समेत कई पदाधिकारी और किसान मौजूद थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola