ग्रीन डे पर नन्हे बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मौके पर यह रहें मौजूद

Updated:
विज्ञापन
कार्यक्रम में शिक्षिकाएं व बच्चे. | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम में शिक्षिकाएं व बच्चे. | Prabhat Khabar Network

कोडरमा के द आई स्कूल में ग्रीन डे का आयोजन किया गया. नन्हे बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का महत्व समझाने के लिए मनमोहक प्रस्तुतियां दीं.

विज्ञापन

कोडरमा: द आई स्कूल, कोडरमा में शनिवार को नन्हे विद्यार्थियों के लिए ग्रीन डे का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर की हरे रंग की आकर्षक सजावट की गयी. हरे परिधानों में सजे बच्चों ने पौधों, फलों, सब्जियों और पेड़ों की वेशभूषा धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं तथा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का संदेश दिया.

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण की भावना और हरियाली के महत्व के प्रति जागरूकता विकसित करना था. विद्यालय की निदेशिका मधु कुमारी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ उनमें रचनात्मकता, सामाजिक जिम्मेदारी और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का विकास करते हैं.

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की एडमिन श्वेता सरकार, शिक्षिकाएं श्रुति, आरती एवं पूनम तथा स्कूल कर्मी मनवा देवी की सक्रिय भूमिका रही. कार्यक्रम में प्रभव, लोकेश माली, कृतिका, सक्षम, अन्वी, रश्मिका श्री, आयांश, अर्थ, अथर्व, श्रेयांश, श्रेष्ठ, दिव्यांश, रमिषा और शिवांगी सहित अन्य विद्यार्थियों ने भाग लिया. इस अवसर पर प्रतिभा कुमारी, आरती देवी, सोनी कुमारी, कविता बरनवाल, श्वेता कुमारी, जानवी, वीणा पांडे, पूजा देवी, वर्षा कुमारी, अंतरा कुमारी, प्रीति कुमारी व अन्य मौजूद थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola