कोडरमा में उद्यमिता कार्यशाला का आयोजन, विद्यार्थियों ने साझा किए नये बिजनेस आइडियाज

Updated:
विज्ञापन
कार्यशाला में शामिल बच्चे. | Prabhat Khabar Network

कार्यशाला में शामिल बच्चे. | Prabhat Khabar Network

कोडरमा के विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित उद्यमिता कार्यशाला में छात्रों ने नवाचार और बिजनेस आइडियाज साझा किए. शिक्षकों ने छात्रों की सोच की सराहना की.

विज्ञापन

कोडरमा: चेचाई चाराडीह स्थित विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल में सीसीए के तहत कक्षा छह से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए उद्यमिता विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, नेतृत्व क्षमता, समस्या समाधान और व्यवसायिक सोच का विकास करना था. कार्यशाला में विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किये.

एक समूह ने खाद्य पदार्थों के पैकेट पर स्मार्ट इंडिकेटर लगाने का सुझाव दिया, जिससे बिना पैकेट खोले ही भोजन की गुणवत्ता और उपयोगिता का पता चल सके. वहीं अन्य विद्यार्थियों ने सभी विषयों की पढ़ाई, अध्ययन सामग्री और परीक्षा तैयारी को एक मंच पर उपलब्ध कराने वाला एकीकृत डिजिटल शिक्षा मंच विकसित करने का विचार रखा.

निदेशक अनिल कुमार, सह निदेशिका खुशबू गुप्ता और प्राचार्य राधेश्याम पंडित ने विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच की सराहना की. मौके पर सीसीए प्रभारी चंदन कुमार चौधरी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola