कोडरमा पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, 43 वारंटी और फरार अभियुक्त गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कोडरमा पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा पुलिस ने ऑपरेशन ऑल आउट-3 के तहत 43 वारंटियों और फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. 20 साल से फरार आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में आया है.

विज्ञापन

कोडरमा: पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष के निर्देश पर कोडरमा पुलिस ने शुक्रवार देर रात जिलेभर में विशेष अभियान ऑपरेशन ऑल आउट-3 चलाकर बड़ी कार्रवाई की. अभियान के दौरान 43 वारंटियों और फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. पूरे अभियान की निगरानी स्वयं पुलिस अधीक्षक ने की. सभी थाना क्षेत्रों में गठित पुलिस टीमों ने एक साथ छापामारी कर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्तों में डोमचांच थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी बंधु मेहता भी शामिल है, जो पिछले 20 वर्षों से फरार चल रहा था. इसके अलावा जोड़ासीमर निवासी सुरेश सिंह और अशोक सिंह को भी गिरफ्तार किया गया, जो पिछले 14 वर्षों से पुलिस की पकड़ से बाहर थे. थानावार कार्रवाई में तिलैया थाना से सर्वाधिक आठ अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई.

वहीं मरकच्चो और डोमचांच थाना से सात-सात, चंदवारा थाना और तिलैया डैम ओपी से पांच-पांच, कोडरमा थाना और नवलशाही थाना से चार-चार, जयनगर थाना से एक तथा सतगावां थाना से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ इस तरह के विशेष अभियान आगे भी चलाये जायेंगे. उन्होंने कहा कि कोडरमा में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है.

अपराध में संलिप्त लोग या तो अपराध का रास्ता छोड़ दें, अन्यथा उन्हें कानून के दायरे में लाकर जेल भेजा जायेगा. उन्होंने आम लोगों को भरोसा दिलाया कि जिले में शांति, कानून व्यवस्था और भयमुक्त वातावरण बनाये रखने के लिए कोडरमा पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola