डीएवी में नव निर्वाचित छात्र परिषद को दिलायी गयी शपथ, सभी ने किया पदभार ग्रहण

पदभार सौंपते प्राचार्य. | Prabhat Khabar Network
कोडरमा के डीएवी पब्लिक स्कूल में सत्र 2026-27 के लिए नव निर्वाचित छात्र परिषद को शपथ दिलाई गई और उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई.
कोडरमा: डीएवी पब्लिक स्कूल, झुमरीतिलैया में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में नव निर्वाचित छात्र परिषद को औपचारिक रूप से पदभार सौंपा गया तथा विद्यालय के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलायी गयी.
प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को बैज एवं सैश पहनाकर उन्हें पदभार सौंपते हुए नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संदेश दिया. इस अवसर पर रुद्र प्रताप सिंह को हेड ब्वॉय, श्रेयांशी को हेड गर्ल, अनिकेत कुमार को डिप्टी हेड ब्वॉय तथा अनन्या प्रिया को डिप्टी हेड गर्ल बनाया गया.
साथ ही विद्यालय के चारों सदनों के हाउस कैप्टन, हाउस वाइस कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन और कल्चरल कैप्टन ने भी सत्यनिष्ठा, अनुशासन, कार्यकुशलता एवं नेतृत्व क्षमता के साथ विद्यालय को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में सीसीए इंचार्ज मौसुमी मल्लिक, संदीप कुमार, वरिष्ठ शिक्षक कुमार सतीश सिंह, उज्जवल घोष, अनिल कुमार सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










