मारवाड़ी युवा मंच का रक्तदान शिविर 14 को

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मारवाड़ी युवा मंच तिलैया शाखा की बैठक

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. मारवाड़ी युवा मंच तिलैया शाखा की बैठक बुधवार को हुई, जिसमें जून माह के विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गयी. बैठक में समाज हित से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गयी. निर्णय लिया गया कि 14 जून को रक्तदान शिविर एवं विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा. शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता की जायेगी, वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा. रक्तदान शिविर के लिए अनुराग हिसारिया और शिवेश पच्चीसिया को परियोजना निदेशक बनाया गया है. मंच अध्यक्ष मोहित संघई ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है. बैठक में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नि:शुल्क योग शिविर तथा निर्जला एकादशी पर शीतल शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया. मौके पर राज पच्चीसिया, प्रतीक संघई, शिवेश पच्चीसिया, अनुराग हिसारिया, पीयूष सहल, चिराग हिसारिया आदि मौजूद थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola