खान-खनिज कानून पर झामुमो का हल्ला बोल, कोडरमा में किया धरना-प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

धरना में पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता व अन्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झामुमो ने कोडरमा में खान खनिज विधेयक कानून के विरोध में धरना प्रदर्शन किया. पार्टी ने केंद्र सरकार के इस फैसले को 'तुगलकी फरमान' बताते हुए कहा कि इससे राज्य सरकार को नुकसान होगा और जनता को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं पर असर पड़ेगा.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. कोडरमा प्रखंड मुख्यालय में झामुमो ने खान खनिज विधेयक कानून के विरोध में धरना प्रदर्शन किया. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष चंद्रदेव यादव, सचिव उमेश यादव व संचालन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मो सद्दाम ने किया. मौके पर पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि यह केंद्र सरकार तुगलगी फरमान है, जिससे राज्य सरकार को नुकसान होगा.

विज्ञापन

दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने झारखंडवासियों को अपने हक की लड़ाई लड़ना सिखाया है, हमलोगों का संघर्ष जारी रहेगा. हेमंत सरकार ने जनकल्याणकारी दर्जनों याेजनाएं चला रखी हैं, जिससे जनता को लाभ हो रहा है. केंद्र सरकार राज्य सरकार को सहयोग नहीं करती, जो झारखंडी होगा, वह झारखंड के लिए लड़ेगा.

जिलाध्यक्ष बीरेंद्र पांडेय ने कहा कि एमएमडीआर संशोधन कानून को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया. इस जनआंदोलन के माध्यम से केंद्र सरकार से मांग की गयी कि ऐसे प्रावधानों पर पुनर्विचार किया जाये.

मौके पर गंगा प्रसाद यादव, पवन माइकल कुजूर, झामुमो महिला जिलाध्यक्ष ओनम प्रिया, संगठन सचिव, इरफान अंसारी, निर्मला तिवारी, गुड़िया देवी, संतोष साव, मिलन शाहबादी, दिलीप शर्मा, बृजनंदन यादव, रामचंद्र यादव, सहदेव यादव, बसंती देवी, मुन्नी मुंडा आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola