ePaper

Smart Meter: कोडरमा में लगेगा 48,836 स्मार्ट मीटर, कब से होगा शुरू, बिजली उपभोक्ताओं को क्या होगा फायदा?

Updated at : 10 Nov 2024 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
Smart Meter

Smart meter

Smart Meter: कोडरमा जिले में कुल 48,836 स्मार्ट मीटर लगाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इससे बिजली आपूर्ति और बिलिंग में पारदर्शिता आएगी. जनवरी 2025 से स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा.

विज्ञापन

Smart Meter: झुमरीतिलैया (कोडरमा)-झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने जिले के सभी आवासीय और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर लगाने के लिए व्यापक योजना शुरू की है. इसके लिए कोडरमा में जेबीवीएनएल ने टेक्नो इलेक्ट्रिक एंड इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड को अधिकृत किया है. कोडरमा जिले में पहले झुमरीतिलैया में सर्वे कार्य जारी है.

बिजली आपूर्ति और बिलिंग में बढ़ेगी पारदर्शिता


अधीक्षण अभियंता विनय कुमार ने बताया कि जिले में कुल 48,836 स्मार्ट मीटर लगाये जाने का लक्ष्य है. इससे बिजली आपूर्ति और बिलिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को कई सुविधाएं मिलेंगी. यह कदम रिवैम्प्ड वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत उठाया जा रहा है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य ऊर्जा दक्षता बढ़ाना, खपत में कमी लाना और उपभोक्ताओं को वास्तविक समय में उनके बिजली उपयोग का डेटा प्रदान करना है.

जनवरी 2025 से लगने लगेगा स्मार्ट मीटर


कार्यपालक अभियंता सुब्रत बनर्जी ने कहा कि अगर सभी प्रक्रिया सुचारू रूप से होती है, तो जनवरी 2025 से स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि आरडीएसएस योजना के तहत स्मार्ट मीटर लगाने से कई लाभ होंगे, जिससे बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता, विश्वसनीयता, और सामर्थ्य में सुधार, बिजली बिल में कमी, बिजली ग्रिड की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी, ग्रिड प्रदर्शन में सुधार और ग्राहकों को सेवाओं की गुणवत्ता में वृद्धि, जलवायु परिवर्तन से निबटने में सहायता, उपभोक्ताओं को अपने ऊर्जा उपयोग पर नियंत्रण रखने में सहूलियत होगी. उपभोक्ता अब आसानी से यह देख पायेंगे कि वे किस प्रकार से ऊर्जा का उपयोग कर रहे हैं और इसके अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव कर बिजली बिल में बचत कर सकेंगे.

बिजली के लिए लिखा पत्र


टेक्नो इलेक्ट्रिक एंड इंजीनियरिंग कंपनी के वरिष्ठ इंजीनियर अक्षय त्रिवेदी, सुरेश कुमार, अजय कुमार, एमडी अब्दुल और रोहित कुमार सहित अन्य अधिकारी कार्य में जुटे हुए हैं. अधीक्षण अभियंता विनय कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए डीवीसी को मतदान से पहले और मतदान के दिन निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पत्र दिया गया है, ताकि मतदान प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके.

Also Read: Jharkhand Election 2024: NDA का सपना फिर होगा चकनाचूर, इंडिया गठबंधन को मिलेंगी सर्वाधिक सीटें, चक्रधरपुर में दहाड़े हेमंत सोरेन

Also Read: Jharkhand Chunav 2024: झारखंड में सोमवार की शाम को थम जाएगा पहले चरण के चुनाव प्रचार का शोर

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola