ePaper

Jharkhand Election 2024: NDA का सपना फिर होगा चकनाचूर, इंडिया गठबंधन को मिलेंगी सर्वाधिक सीटें, चक्रधरपुर में दहाड़े हेमंत सोरेन

Updated at : 10 Nov 2024 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
झामुमो प्रत्यशी सुखराम उरांव के साथ मंच पर सीएम हेमंत सोरेन

झामुमो प्रत्यशी सुखराम उरांव के साथ मंच पर सीएम हेमंत सोरेन

Jharkhand Election 2024: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन रविवार को चक्रधरपुर में थे. उन्होंने झामुमो प्रत्याशी सुखराम उरांव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि राज्य में फिर इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी.

विज्ञापन

Jharkhand Election 2024: चक्रधरपुर (पश्चिमी सिंहभूम): झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि इस बार फिर एनडीए का सपना चकनाचूर होगा और इंडिया गठबंधन सर्वाधिक सीटों पर काबिज होकर फिर से सरकार बनाने में सफल होगा. विरोधी ताकतें लाख प्रयास कर लें, उन्हें मुंह की खानी होगी. गठबंधन पहले भी मजबूत था, अभी भी है और आगे भी रहेगा. उनकी सरकार रांची से नहीं, गांवों से चलती है. एक-एक गांव में सरकारी पदाधिकारी-कर्मचारी को भेजकर गांववालों को मान-सम्मान दिया गया. वे चक्रधरपुर विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी सुखराम उरांव के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर


सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड बनने के बाद एनडीए की सरकार ने राज्य को इतना गरीब कर दिया था कि लोग ठीक से खड़े नहीं हो पा रहे थे. धीरे-धीरे गरीबी से बाहर निकाला है. हर महिला को पेंशन देकर आत्मनिर्भर बनाया. गांव के लोग गरीब हैं. अपने काम को करने के लिए कर्ज लेते हैं. उन्हें कर्ज के बोझ से ऊपर उठाया. सभी का बिजली बिल माफ कर दिया. बिजली बिल नहीं आता था. 200 यूनिट बिजली फ्री होने के बाद अब बिजली आयेगी और बिल कभी नहीं आएगा.

कौओं की तरह झारखंड में मंडरा रहे भाजपाई


सीएम ने कहा कि पूरे देश के भाजपाई कौओं की तरह झारखंड में मंडरा रहे हैं. राज्य को बचाने के लिए उन्होंने कोरोना काल में बलिदान दिया है. कोरोना काल में महिलाओं ने आगे बढ़कर सेवा दी. उसी वक्त उन्होंने सोच लिया था कि महिलाओं को सम्मान देंगे. फिर मंईयां सम्मान योजना लायी गयी. अभी एक हजार रुपए दिए जा रहे हैं. सरकार बनी तो हर साल एक लाख रुपए देंगे. किसानों का ऋण माफ कर दिया. सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया. मतदान में समय कम है, निर्णय लें और राज्य में फिर से झामुमो की सरकार बनाएं.

सुखराम को दोबारा मौका दें, विकास जारी रहेगा


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आदिवासी-मूलवासी के अधिकारों की रक्षा करना, जल, जंगल, जमीन की हिफाजत करना झामुमो का इतिहास रहा है. पिछले पांच साल में सुखराम उरांव ने काफी काम किए हैं. इन्हें दोबारा मौका दें. समारोह में सोनाराम देवगम, रामलाल मुंडा, विजय सिंह सामड, अंबर राय चौधरी, दिनेश जेना समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

Also Read: Jharkhand Chunav 2024: झारखंड में सोमवार की शाम को थम जाएगा पहले चरण के चुनाव प्रचार का शोर

Also Read: PM Modi Mega Road Show: रांची में पीएम मोदी का मेगा रोड शो, उमड़ा जनसैलाब, हाथ हिलाकर किया अभिवादन

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola