सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की मौत

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 11 Jun 2026 9:04 PM

विज्ञापन

बासोडीह में ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया था

विज्ञापन

सतगावां. थाना क्षेत्र के बासोडीह बस स्टैंड के समीप गत सोमवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 80 वर्षीय गुल्ली प्रसाद यादव की इलाज के दौरान मौत हो गयी. उन्होंने गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे रांची स्थित रिम्स में अंतिम सांस ली. जानकारी के अनुसार, योगीडीह निवासी गुल्ली प्रसाद यादव साप्ताहिक हाट बाजार में खरीदारी करने बासोडीह आये थे. इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गये. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां के बाद प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया गया. वहां से रिम्स रांची भेज दिया गया था.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola