ग्रिज़ली कॉलेज में मनाई गई अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि, उनकी उपलब्धियों को किया याद

Updated:
विज्ञापन
पुण्य तिथि मनाते प्रशिक्षु. | Prabhat Khabar Network

पुण्य तिथि मनाते प्रशिक्षु. | Prabhat Khabar Network

कोडरमा के ग्रिज़ली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया गया।

विज्ञापन

कोडरमा: ग्रिज़ली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में भारत के 11वें राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई. कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहित तिवारी, सभी सहायक प्राध्यापकों एवं सत्र 2025-27 के सभी प्रशिक्षुओं ने मिसाइल मैन के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहित तिवारी ने अपने संबोधन में प्रशिक्षुओं को अपने जीवन में कठिन परिश्रम, सच्ची लगन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना जैसे प्रेरणात्मक विचारों से कलाम जी के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेने का संदेश दिया और उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत से बड़े से बड़े लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं.

बीएड सत्र 2025-27 की प्रशिक्षु पूजा कुमारी ने उनके जीवन-परिचय एवं महान उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. रामकृष्ण प्रसाद ने प्रशिक्षुओं के समक्ष डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की प्रेरणादायक विचारों को प्रस्तुत किया.

कार्यक्रम में महाविद्यालय के बीएड सत्र 2025-27 के सभी प्रशिक्षु, शैक्षणिक समन्वयक सौरभ शर्मा, डीएलएड विभागाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, आईक्यूएसी समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा, डीएलएड समन्वयक खुशबू कुमारी सिन्हा, सभी सहायक प्राध्यापक संजीत कुमार, अनिल दास, सीताराम यादव, बिनीता कुमारी एवं सभी शिक्षकेतर कर्मचारी आदि मौजूद थे. संचालन प्रशिक्षु आयुष कुमार ने किया.


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola