कोडरमा में रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में चालक और उप चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक. | Prabhat Khabar Network

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक. | Prabhat Khabar Network

कोडरमा के रांची-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

कोडरमा बाजार: कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग पर मेघातरी घाटी के समीप शनिवार देर रात खड़े ट्रक से पीछे से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक की टक्कर हो जाने से चालक और उपचालक की मौके पर ही मौत हो गयी. दोनों मृतक आपस में चचेरे भाई थे और हादसे के समय ट्रक के केबिन में बैठ कर बातचीत कर रहे थे.

मृतकों की पहचान बिहार के नवादा जिले के 43 वर्षीय साधु यादव (पिता स्व लखन यादव) और 24 वर्षीय छोटू कुमार (पिता कारू यादव) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, दोनों सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर केबिन में बैठे थे, तभी तेज रफ्तार गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर उनकी ट्रक से जा टकराया.

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हादसे में दोनों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गये, जबकि गिट्टी लदे ट्रक का केबिन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना मिलते ही कोडरमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola