झुमरीतिलैया में 29 जुलाई से ऑनलाइन भराएगा 57 योजनाओं का टेंडर, चार करोड़ से शहर में होंगे विकास कार्य

Updated:
विज्ञापन
चार करोड़ से शहर में होंगे विकास कार्य

झुमरीतिलैया नगर परिषद क्षेत्र में 4 करोड़ रुपये की लागत से 57 विकास योजनाओं का टेंडर जारी, सड़क और सौंदर्यीकरण का होगा काम। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया: नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए 57 योजनाओं का ऑनलाइन टेंडर 29 जुलाई से 12 अगस्त तक भरा जाएगा़ नगर परिषद की वेबसाइट पर टेंडर उपलब्ध रहेगा़ करीब चार करोड़ रुपये की लागत से सड़क, नाली, पेवर ब्लॉक और कालीकरण समेत विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे़ नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने बताया कि चंदवारा के पास करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बस स्टैंड का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा.

वहीं नगर विकास विभाग से 5000 स्ट्रीट लाइट की मांग की गई है. स्वीकृति मिलने पर सभी 28 वार्डों में चरणबद्ध तरीके से लाइटें लगाई जाएंगी. इसके अलावा उपायुक्त से 200 स्ट्रीट लाइट और 25 फ्लड लाइट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है़ उन्होंने बताया कि खराब चापाकलों की मरम्मत के लिए आवश्यक पार्ट्स उपलब्ध हो गए हैं और जल्द सभी खराब चापाकलों को दुरुस्त किया जाएगा.

भूमि उपलब्ध होते ही चार नए आरोग्य भवनों का निर्माण शुरू होगा़ कन्हैया मिष्ठान और बड़ा डाकघर के समीप 25-25 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सार्वजनिक शौचालय भी बनाए जाएंगे़ इसके अलावा महाराणा प्रताप चौक से सुभाष चौक तक फूल-पत्ती का सौंदर्यीकरण किया जाएगा़ सावन को देखते हुए तिलैया बस्ती से झरना कुंड तक करीब दो करोड़ रुपये की लागत से सड़क कालीकरण का कार्य शुरू हो चुका है.

वहीं कोडरमा प्रखंड मैदान में नगर परिषद के नए कार्यालय भवन का निर्माण जुडको द्वारा जल्द शुरू किया जाएगा. इसके अलावा रामलखन सिंह यादव इंटर कॉलेज के तोरण द्वार तथा वीर कुंवर सिंह, डॉ. भीमराव आंबेडकर और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थल का भी सौंदर्यीकरण कराया जाएगा.

अध्यक्ष के अनुसार बरसात को देखते हुए ब्लीचिंग पाउडर की खरीद का आदेश भी दे दिया गया है़ नगर परिषद अध्यक्ष ने बताया कि पिछले डेढ़ माह से प्रशासनिक कारणों से विकास कार्यों की रफ्तार प्रभावित थी, लेकिन 29 जुलाई के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होने के साथ सफाई एवं अन्य नागरिक सुविधाओं में तेजी आएगी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola