कोडरमा में इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता का आयोजन, विक्ट्री हाउस ने किया शानदार प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
सफल बच्चे मेडल के साथ. | Prabhat Khabar Network

सफल बच्चे मेडल के साथ. | Prabhat Khabar Network

कोडरमा के द रामेश्वर वैली स्कूल में आयोजित इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता में विक्ट्री हाउस ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की। जानें पूरी खबर यहाँ।

विज्ञापन

कोडरमा: द रामेश्वर वैली स्कूल में विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता जूनियर (कक्षा द्वितीय से पंचम) एवं सीनियर (कक्षा षष्ठ से अष्टम) वर्ग में हुई, जिसमें दोनों वर्गों से लगभग 50-50 विद्यार्थियों ने भाग लिया. प्रतिभागियों ने पूर्वी और पश्चिमी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए बॉलीवुड गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं.

रंग-बिरंगी वेशभूषा और शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया. जूनियर वर्ग में वीर मोदी प्रथम, दित्या बंकर द्वितीय और अर्णव कुमार तृतीय रहे. सीनियर वर्ग में मयंक गुप्ता ने प्रथम, प्रियांशी जायसवाल ने द्वितीय तथा अपराजिता पांडेय और महिमा राज ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया.

हाउस प्रतियोगिता में विक्ट्री हाउस ने दोनों वर्गों में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपनी बढ़त कायम रखी. प्राचार्या रश्मि वर्णवाल ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया तथा कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, रचनात्मकता और टीम भावना का विकास करती हैं. सभी प्रतिभागियों को कॉन्सोलेशन गिफ्ट देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया.


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola