Maruti Brezza Facelift खरीदने का प्लान है? जान लीजिए इसके टॉप मॉडल ZXI Plus में क्या-क्या मिलता है

Updated:
विज्ञापन
2026 Maruti Brezza (Photo: Maruti Suzuki)

2026 Maruti Brezza (Photo: Maruti Suzuki)

नई Maruti Brezza का ZXI Plus वेरिएंट उन कस्टमर्स के लिए बेहतर ऑप्शन है, जो स्टाइल, एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतर सेफ्टी का पूरा पैकेज चाहते हैं. इसमें प्रीमियम डिजाइन, कम्फर्टेबल केबिन, एडवांस्ड कनेक्टिविटी फीचर्स मिलती हैं.

विज्ञापन

मारुति ने हाल ही में नई Brezza को 7.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. यह SUV चार वेरिएंट LXI, VXI, ZXI और ZXI Plus में आती है. हालांकि, अगर आप नई Brezza में दिए गए सभी बड़े बदलावों, नए फीचर्स और अपडेट्स का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं, तो आपको इसका टॉप मॉडल ZXI Plus चुनना होगा. तो आइए फिर जानते हैं आखिर इस वेरिएंट में ऐसा क्या खास मिलता है.

Maruti Brezza Facelift: एक्सटीरियर

  • Maruti Brezza Facelift के डिजाइन में बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं, लेकिन छोटे-छोटे अपडेट इसे पहले से ज्यादा फ्रेश और प्रीमियम लुक देते हैं. 
  • सामने की तरफ नया स्कल्प्टेड बंपर, सिल्वर लोअर एयर डैम इंसर्ट, क्रोम ग्रिल, सिल्वर स्किड प्लेट और DRLs के साथ डुअल LED प्रोजेक्टर हेडलैंप दिए गए हैं.
  • इसमें 16-इंच के मशीन्ड अलॉय व्हील्स, सिल्वर रूफ रेल्स और मोटी बॉडी क्लैडिंग दी गई है. 
  • वहीं, A, B, C और D पिलर्स को ब्लैक फिनिश दी गई है, जिससे 'फ्लोटिंग रूफ' का शानदार लुक मिलता है. 
  • इसके अलावा डोर क्लैडिंग पर सिल्वर इंसर्ट और शार्क फिन एंटीना जैसी डिटेल्स इसे और प्रीमियम फील देती हैं.
  • पीछे में स्क्वेयर-शेप LED टेललैंप, मजबूत स्किड प्लेट, रियर वॉशर और वाइपर के साथ रूफ स्पॉइलर मिलते हैं.

Maruti Brezza Facelift: इंटीरियर

  • इंटीरियर की बात करें तो नई ब्राउन और ब्लैक थीम वाला केबिन ध्यान खींचता है, जिसे लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री और भी शानदार बनाती है. 
  • इनमें Victoris से लिया गया नया क्लाइमेट कंट्रोल पैनल, स्टोरेज के साथ फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, बड़ा इन्फोटेनमेंट स्क्रीन और लेदरेट-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील शामिल हैं. 
  • टॉप-स्पेक ZXI Plus में विंग्ड हेडरेस्ट दिए गए हैं. इसके अलावा, रियर एसी वेंट्स और कपहोल्डर्स के साथ सेंटर आर्मरेस्ट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.

Maruti Brezza Facelift: फीचर्स और सेफ्टी

  • इसमें गर्मी के मौसम में राहत देने वाली वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, केबिन को स्टाइलिश बनाने वाली 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, ड्राइविंग के दौरान जरूरी जानकारी सामने दिखाने वाला हेड-अप डिस्प्ले और 10.1 इंच का बड़ा टचस्क्रीन मिलता है. 
  • पीछे बैठे पैसेंजर्स के लिए USB Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट, दमदार ऑडियो के लिए 6-स्पीकर ARKAMYS सराउंड साउंड सिस्टम, ऑटो-फोल्डिंग ORVMs और AQI डिस्प्ले भी दिया गया है.
  • इनमें स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर और सिंगल-पेन सनरूफ शामिल हैं.
  • इसमें 360-डिग्री कैमरा, हाइट-एडजस्टेबल सीट बेल्ट, ऑटो-डिमिंग IRVM जैसे नए फीचर्स जोड़े गए हैं. वहीं 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल स्टार्ट असिस्ट (HSA), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), रियर डिफॉगर और लेवल-1 ADAS के चुनिंदा फीचर्स पहले से ही मौजूद हैं.

Maruti Brezza Facelift: कीमत

वेरिएंट1.5-लीटर पेट्रोल (AT)1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल (MT)
Brezza ZXI Plus13.55 लाख रुपये11.16 लाख रुपये

Maruti Brezza Facelift: पावरट्रेन

स्पेसिफिकेशन1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल
इंजन1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल + माइल्ड-हाइब्रिड1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल + माइल्ड-हाइब्रिड
पावर103 PS110 PS
टॉर्क139 Nm170 Nm
ट्रांसमिशन6-स्पीड ऑटोमैटिक (AT)6-स्पीड मैनुअल (MT)
माइलेज (ARAI के अनुसार)20.17 किमी/लीटर19.96 किमी/लीटर

ये भी पढ़ें: 2026 Maruti Suzuki Brezza की पूरी प्राइस लिस्ट आई सामने, जानिए किस वेरिएंट की कितनी कीमत


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola