ePaper

58 लाख की लागत से बनेगा अत्याधुनिक आरपीएफ पोस्ट

Updated at : 16 Feb 2025 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
58 लाख की लागत से बनेगा अत्याधुनिक आरपीएफ पोस्ट

कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 5-6 हजारीबाग की ओर 37 फीट लंबे और 6 मीटर चौड़े आरपीएफ पोस्ट के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. 58 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह आधुनिक पोस्ट मात्र तीन महीन में तैयार हो जायेगा.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 5-6 हजारीबाग की ओर 37 फीट लंबे और 6 मीटर चौड़े आरपीएफ पोस्ट के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. 58 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह आधुनिक पोस्ट मात्र तीन महीन में तैयार हो जायेगा. इस पोस्ट में आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी का कार्यालय, सब-इंस्पेक्टर का अलग कक्ष और कर्मचारियों के लिए विशेष कार्यालय का निर्माण होगा. इसके अलावा, मालखाना, महिला पुलिस बल के लिए चेंजिंग रूम और महिला व पुरुष कैदियों के लिए अलग-अलग हाजत की व्यवस्था की जा रही है. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शौचालय भी बनाया जायेगा. कोडरमा रेलवे स्टेशन का आरपीएफ पोस्ट हजारीबाग टाउन, बड़काकाना, कोडरमा-जमुआ रेलखंड और कोडरमा से बंधुआ तक के क्षेत्र में सुरक्षा का जिम्मा संभालता है. वर्तमान में पुराने पोस्ट में कई असुविधाएं थीं, जिन्हें नये निर्माण से दूर किया जा रहा है. इसके साथ ही प्लेटफॉर्म संख्या 4-5 पर स्थित मौजूदा पोस्ट को भी अपग्रेड किया जायेगा. आरपीएफ के धनबाद रेल मंडल के कमांडेंट अनुराग मीणा ने बताया कि कोडरमा रेलवे स्टेशन पर बैरक निर्माण की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने वाली है, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है. कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड के धनवार, जमुआ समेत अन्य स्टेशनों पर तैनाती रहती है. जरूरत के अनुसार अतिरिक्त जवानों की भी तैनाती की जाती है. अकेले यात्रा कर रही महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए ‘मेरी सहेली’ योजना के तहत विशेष पुलिस सुविधा उपलब्ध करायी जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola