ePaper

श्रद्धालुओं ने लिया 24 लाख गायत्री महामंत्र का संकल्प

Updated at : 23 Mar 2025 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने लिया 24 लाख गायत्री महामंत्र का संकल्प

गायत्री शक्तिपीठ में स्थापना दिवस के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान हुए. श्रद्धालुओं ने 24 घंटे में 24 लाख गायत्री मंत्र जाप का संकल्प लिया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. गायत्री शक्तिपीठ में स्थापना दिवस के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान हुए. श्रद्धालुओं ने 24 घंटे में 24 लाख गायत्री मंत्र जाप का संकल्प लिया. यह अनुष्ठान सुबह छह बजे विधिवत संकल्प व कलश पूजन के साथ प्रारंभ हुआ. वैदिक मंत्रोच्चारण का संकल्प आचार्य नकुल देव शास्त्री ने दिलाया. अनुष्ठान में गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी ईश्वर साव ने मुख्य यजमान की भूमिका निभायी. कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवंदना व गायत्री वंदना से हुई, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा. श्रद्धालुओं ने गुरुदेव कृपा कर दो..हे जगदंबे हंस वाहिनी..हम युग का निर्माण करेंगे..जैसे प्रज्ञा गीतों के माध्यम से आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया. अनुष्ठान का महत्व बताते हुए नकुल देव शास्त्री ने कहा कि गायत्री महामंत्र सदबुद्धि का प्रतीक है. यह वेदों की जननी है और इसे मंत्रों का मुकुटमणि कहा जाता है. उन्होंने बताया कि परम पूज्य गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने इस महामंत्र को युग निर्माण योजना का आधार बनाया था. गायत्री मंत्र का जप न केवल सकारात्मक विचारों को बढ़ाता है, बल्कि नकारात्मकता को समाप्त कर व्यक्ति को दैविक गुणों से भर देता है. इस अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए झारखंड के विभिन्न जिलों से सैकड़ों साधक व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. इस जप का उद्देश्य है कि 2026 में माताजी की जन्म शताब्दी तक गुरुदेव के विचार हर घर तक पहुंचें और संपूर्ण कोडरमा जिले में गायत्री यज्ञ की स्थापना हो. श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से गायत्री माता के चरणों में आस्था व्यक्त करते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रण लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में शक्तिपीठ के अर्जुन राणा, नीलम शहबादी, ट्रस्टी जिला समन्वयक राजेंद्र साहू, सप्त आंदोलन प्रमुख विनय राणा, मृत्युंजय भास्कर, संतोष वर्णवाल, नवरंग राम, प्रेम पंडित, सुनीता भगत, कामिनी देवी, सुभाष प्रसाद, प्रदीप पहाड़ी, वैजयंती देवी, प्रदीप साहू, राजदीप प्रसाद, कुमकुम देवी, परिव्राजक विजय कुमार, बालेश्वर साव, बाबूलाल पंडित आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola