ePaper

खो-खो प्रीमियर लीग को लेकर खिलाड़ियों का पंजीकरण आज से

Updated at : 16 Feb 2025 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
खो-खो प्रीमियर लीग को लेकर खिलाड़ियों का पंजीकरण आज से

जिला खो-खो संघ द्वारा 11 से 13 अप्रैल तक आहूत कोडरमा खो-खो प्रीमियर लीग को लेकर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बैठक हुई. मौके पर निर्णय लिया गया कि टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों और टीम कोचों का पंजीकरण 17 फरवरी से 28 फरवरी तक होगा.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया़ जिला खो-खो संघ द्वारा 11 से 13 अप्रैल तक आहूत कोडरमा खो-खो प्रीमियर लीग को लेकर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बैठक हुई. मौके पर निर्णय लिया गया कि टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों और टीम कोचों का पंजीकरण 17 फरवरी से 28 फरवरी तक होगा. इसके बाद नौ मार्च को मॉडर्न पब्लिक स्कूल में ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण समारोह आयोजित किया जायेगा. 23 मार्च को जेजे कॉलेज ग्राउंड में खिलाड़ियों का ट्रायल और चयन होगा. वहीं 30 मार्च को मॉडर्न पब्लिक स्कूल में खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया संपन्न होगी. टीमों के स्वामियों (ओनर्स) और चयनकर्ताओं द्वारा खिलाड़ियों को उनकी श्रेणियों (A, B व C ग्रेड) के आधार पर टीमों में शामिल किया जायेगा. उक्त टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग लेंगी, जिनमें चाराडीह वॉरियर्स, मरकच्चो योद्धा, कोडरमा ज्ञाट्स, डोमचांच ड्रैगंस, तिलैया टाइटंस, सतगावां चैलेंजर्स, जयनगर रॉयल्स व चंदवारा सुपर किंग शामिल है. प्रत्येक टीम में 15 खिलाड़ी होंगे, जिनमें से 10 खिलाड़ी कोडरमा जिले से और पांच खिलाड़ी झारखंड के अन्य जिलों से चुने जायेंगे. संघ के कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार और जिला सचिव अमित कुमार ने बताया कि बहुत जल्द कोडरमा जिले के प्रत्येक प्रखंड में खो-खो संघ का गठन किया जायेगा. इसके तहत हर प्रखंड में खो-खो प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी, जिससे ग्रामीण स्तर पर भी खेल को बढ़ावा मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola