ePaper

केवीके में नींबू के सेल्फ लाइफ पर ऑन-फार्म ट्रायल

Updated at : 17 Feb 2025 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
केवीके में नींबू के सेल्फ लाइफ पर ऑन-फार्म ट्रायल

कृषि विज्ञान केंद्र जयनगर कोडरमा में नींबू के सेल्फ लाइफ को बढ़ाने के लिए बी वैक्स कोटिंग पर ऑन-फार्म ट्रायल कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जयनगर. कृषि विज्ञान केंद्र जयनगर कोडरमा में नींबू के सेल्फ लाइफ को बढ़ाने के लिए बी वैक्स कोटिंग पर ऑन-फार्म ट्रायल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें किसानों को इस तकनीक की व्यवहारिकता की जानकारी दी गयी. मौके पर केवीके प्रभारी डाॅ एके राय ने कहा कि बी वैक्स कोटिंग के प्रभावी प्राकृतिक तकनीक है जो किसानों को नुकसान से बचाने में मदद कर सकती है. इसमें फल की गुणवत्ता बनी रहती है और विपणन की संभावना बढ़ जाती है. यह ट्रायल दर्शाता है कि छोटे किसानों को भी इस तकनीक से लाभ हो सकता है. वहीं गृह विज्ञान विशेषज्ञ डाॅ चंचिला कुमारी ने किसानों को उक्त तकनीक से नींबू को अधिक समय तक ताजा रखने के बारे में विस्तार से बताया. मृदा विशेषज्ञ देवरूप घोष ने कहा कि नींबू जैसे फलों को संरक्षण के लिए यह बेहतरीन जैविक विकल्प है. इस तरह के प्रयोगों से किसानों को नयी तकनीकी अपनाने का मौका मिलेगा. रूपेश रंजन ने कहा कि इस ट्रायल व प्रशिक्षण से किसानों को अपनी उपज की गुणवत्ता बनाये रखने में मदद मिलेगी, उनकी आमदनी बढ़ेगी. नूपुर चौधरी ने कहा कि यह तकनीक किसानों के लिए बेहतर फायदेमंद है, क्योंकि इससे उनके उत्पाद की सेल्फ लाइफ बढ़ती और बाजार में अधिक मूल्य प्राप्त होता है. कार्यक्रम समापन के उपरांत किसानों ने इस नहीं तकनीक के प्रति उत्साह दिखाया और आगे भी इस प्रकार के कार्यशाला की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola