ePaper

क्रशर के पास बनाये ग्रीन बेल्ट, करें पानी का छिड़काव

Updated at : 26 Mar 2025 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
क्रशर के पास बनाये ग्रीन बेल्ट, करें पानी का छिड़काव

जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभाकक्ष में बुधवार को डीसी मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई़

विज्ञापन

कोडरमा. जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभाकक्ष में बुधवार को डीसी मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई़ इसमें पत्थर व बालू के अवैध खनन, परिवहन व भंडारण की रोकथाम, वन क्षेत्र में अवैध खनन की रोकथाम व भंडारण पर चर्चा हुई. डीसी ने खनन टास्क फोर्स की टीम व अन्य संबंधित अधिकारियों को पत्थर व बालू का अवैध रूप से खनन, परिवहन, भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया़ साथ ही वन क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों पर भी कार्रवाई की बात कही़ डीसी ने इसके अलावा ब्लू स्टोन का अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई करने को कहा़ साथ ही जिले के सभी सीओ व थाना प्रभारी को आपस में समन्वय बना कर अवैध रूप से बालू परिवहन करने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. डीसी ने सभी क्रशर यूनिट के चारों ओर ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित करने की बात कही़ डोमचांच प्रखंड में रोड किनारे स्थित क्रशरों के कारण उड़ रही धूल और प्रदूषित वातावरण को कम करने के उद्देश्य से सभी क्रशरों को रोड पर सुबह-शाम वाटर स्प्रिंकलर करने का निर्देश दिया गया़ बैठक में डीएफओ सौमित्र शुक्ला, एसडीओ रिया सिंह, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, डीटीओ विजय कुमार सोनी, प्रभारी डीएमओ, सभी सीओ व अन्य मौजूद थे़

डीटीओ शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करें

इधर, डीसी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की भी बैठक हुई़ बैठक में सड़क दुर्घटना की अद्यतन स्थिति, ब्लैक स्पॉट, गुड सेमरेटन, अतिक्रमण, सड़क जागरूकता कार्यक्रम, यातायात व्यवस्था समेत कई बिंदुओं पर चर्चा हुई़ बैठक के दौरान डीसी ने डीटीओ को निर्देश देते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करें. आवश्यकतानुसार जगह-जगह पर स्प्रिंग बार्स लगाएं. सड़क दुघर्टना की रोकथाम के लिए आवश्यकता अनुसार स्थानों पर रबर स्टैंप लगाने को कहा गया़ साथ ही आये दिन जवाहर घाटी में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए घाटी में हाई मास्क लाइट लगाने का निर्देश दिया़ डीसी ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाते हुए बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वाले एवं बिना शीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों की नियमित रूप से जांच करने को कहा़ बैठक में एसपी अनुदीप सिंह व अन्य मौजूद थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola