ePaper

घर का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी

Updated at : 16 Mar 2025 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
घर का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी

थाना क्षेत्र अंतर्गत गोहाल निवासी शिवरलन सिंह के घर से नकद सहित लाखाें रुपये के जेवरात की चोरी हो गयी. इस संबंध में शिवरलन सिंह ने रविवार को थाना में आवेदन दिया है.

विज्ञापन

जयनगर. थाना क्षेत्र अंतर्गत गोहाल निवासी शिवरलन सिंह के घर से नकद सहित लाखाें रुपये के जेवरात की चोरी हो गयी. इस संबंध में शिवरलन सिंह ने रविवार को थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह मुझे दिल्ली में सूचना मिली कि मेरे घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है. घर पहुंचे तो देखा की 10 हजार रुपये नकद, सोने का नेकलेस दो पीस, झुमका दो पीस, टॉप्स तीन पिस, नथिया दो पीस, मांग टीका दो पीस, नोजपिन 7-8 पिस, अंगूठी तीन पीस, लॉकेट एक पिस, चांदी का पायल तीन जोड़ी, बिछिया 7-8 पिस, लॉकेट एक पिस, पाजेब दो जोड़ा, कड़ा दो जोड़ा सहित अन्य जेवरात गायब थे.

अनन्या स्टोर के फ्लेक्स बोर्ड में लगी आग

झुमरीतिलैया. तिलैया थाना क्षेत्र के पानी टंकी के समीप शनिवार रात 12 बजे अनन्या स्टोर के फ्लेक्स बोर्ड और प्लास्टिक के तिरपाल में आग लग गयी. देर रात रास्ते से गुजर रहे लोगों इसकी सूचना संचालक विकास कुमार को फोन पर दी. मौके पर पहुंचे दुकानदार ने आग पर काबू पाया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि आग पर किसी की नजर नहीं पड़ती तो आसपास की दुकानें आग की चपेट में आ जाती. दुकान के फ्लेक्स बोर्ड में आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola