कोडरमा में सरकारी योजनाओं की राशि का दुरुपयोग, आंधी-बारिश में भरभरा कर गिर गयी निर्माणाधीन पानी की टंकी

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

कोडरमा के डोमचांच प्रखंड में एक निर्माणधीन पानी का टंकी भराभरा गिर गया. जिसके वजह से लोग इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं. लोगों का कहना है कि निर्माण करते समय इसके गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है.

विज्ञापन

कोडरमा : कोडरमा में सरकारी योजना की राशि का दुरुपयोग साफ तौर पर देखने को मिला जब शनिवार को एक निर्माणाधीन पानी की टंकी बारिश के कारण भरभरा कर नीचे गिर गयी. इस टंकी का निर्माण नल जल योजना के तहत लाखों रुपये की लागत से हो रही थी. लेकिन मानसून से पहले ही यह नीचे गिर गयी. टंकी की ऊंचाई लगभग 24 मीटर थी. गनीमत रही कि टंकी के आस-पास कोई भी नहीं था. नहीं तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था.

क्या है पूरा मामला

दरअसल कोडरमा और इसके आसपास के इलाकों में शनिवार दोपहर दो बजे से ही बारिश हो रही थी. इस दौरान डोमचांच प्रखंड के कुंडीधनवार पंचायत के नीमाडीह गांव में बड़ी घटना हुई. हुआ ये कि नल जल योजना के तहत बन रही पानी टंकी हल्की बारिश भी बर्दाशत नहीं कर सकी और और भराभरा कर गिर गयी. इस टंकी का निर्माण लाखों रुपये की लागत से हो रही थी. इस घटना के बाद लोगों ने इसके निर्माण पर सवाल उठाने शुरु कर दिये.

Also Read: कोडरमा लोकसभा सीट पर अन्नपूर्णा देवी ने बनाया था रिकॉर्ड, 3 चुनावों में 2 बार जीती भाजपा

क्या कहते हैं ग्रामीण

पानी टंकी गिरने की घटना के बाद गांव के लोगों ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. लोगों ने इसके निर्माण पर सवाल खड़े करते हुए आक्रोश व्यक्त की. उनका कहना था कि इसका निर्माण लाखों रुपये की लागत से हो रहा था. लेकिन इसका निर्माण करते समय गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया और यह गिर गया. लोगों ने इसके पीछे सरकारी राशि के गबन की आशंका जतायी है. ग्रामीणों का कहना है कि जब यह टंकी की हालत पहली बारिश में ही खराब हो गयी तो तो गुणवत्ता की उम्मीद कैसे कर सकते हैं? लोगों ने प्रशासन से जांच की मांग करते हुए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola