ePaper

कोडरमा में स्कूल की इमारत पर बिजली गिरी, 9 छात्राएं घायल

Updated at : 09 Apr 2025 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
koderma news lightning on school building jharkhand

कोडरमा के मरकच्चो में निजी स्कूल की इमारत पर गिरी आकाशीय बिजली.

Koderma News: कोडरमा जिले में आज एक स्कूल की बिल्डिंग पर वज्रपात हुआ, जिसमें स्कूल की 9 छात्राएं घायल हो गयीं. आनन-फानन में सभी छात्राओं को अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर ने उनका इलाज किया. डॉक्टर ने कहा कि सभी बच्चियां खतरे से बाहर हैं. उनकी हालत स्थिर है. अब इस बात की जांच शुरू हो गयी है कि स्कूल का इन्फ्रास्ट्रक्चर सुरक्षा मानकों के अनुरूप हैं या नहीं.

विज्ञापन

Koderma News| झारखंड के कोडरमा जिले में बुधवार 9 अप्रैल को दोपहर एक स्कूल की इमारत पर आकाशीय बिजली गिरी. इसमें प्राइवेट स्कूल में पढ़ रही 9 छात्राएं घायल हो गयीं. घटना मरकच्चो थाना क्षेत्र में हुई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है. अधिकारी ने बताया कि मरकच्चो थाना क्षेत्र के ललकापानी गांव में यह घटना उस समय हुई, जब निजी स्कूल में कक्षाएं चल रहीं थीं.

एस्बेस्टस की है स्कूल की छत

मरकच्चो के प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) हुलास महतो ने कहा कि जिस वक्त वज्रपात की यह घटना हुई, उस समय कुछ अभिभावक भी परिसर में मौजूद थे. उन्हीं अभिभावकों ने बताया कि स्कूल की छत एस्बेस्टस की है. स्कूल में लोहे की कुर्सी और मेजें भी हैं. आकाशीय बिजली गिरते ही लड़कियों को बिजली का झटका लगा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

स्कूल के बुनियादी ढांचे की होगी जांच – बीडीओ

बीडीओ ने बताया कि घायल छात्राओं को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया. चिकित्सकों ने जांच के बाद कहा कि सभी छात्राओं की हालत स्थिर है. सभी छात्राएं खतरे से बाहर हैं. बीडीओ हुलास महतो ने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि स्कूल का बुनियादी ढांचा सुरक्षा नियमों के अनुरूप है या नहीं.

इसे भी पढ़ें

9 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें रेट

1600 प्रति टन गुंडा टैक्स नहीं चलेगा, धनबाद में सांसद हाय-हाय के लगे नारे

हेमंत सोरेन ने सभी उपायुक्तों के साथ की बैठक, मंईयां सम्मान योजना पर दिया ये निर्देश

Indian Railways News: चक्रधरपुर मंडल में रेलवे का मेगा ब्लॉक, 4 ट्रेनें रद्द

अनिल महतो टाईगर हत्याकांड का खुलासा करे पुलिस, डीजीपी से भाजपा प्रतिनिधिमंडल की मांग

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola