अवैध ढिबरा लदा पिकअप वाहन जब्त

वन विभाग की टीम ने सोमवार की सुबह नवलशाही थाना क्षेत्र के देवीपुर उच्च विद्यालय के समीप से अवैध रूप से ढिबरा ले जा रहे एक पिकअप वाहन को जब्त किया.
मरकच्चो. वन विभाग की टीम ने सोमवार की सुबह नवलशाही थाना क्षेत्र के देवीपुर उच्च विद्यालय के समीप से अवैध रूप से ढिबरा ले जा रहे एक पिकअप वाहन को जब्त किया. साथ ही मामले में गिरिडीह जिला के गांवां थाना अंतर्गत नीमडीह निवासी सुभाष यादव के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है. रेंजर रवींद्र कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अवैध रूप से ढिबरा उत्खनन कर एक पिकअप वाहन से ले जाया जा रहा है. त्वरित कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर उक्त वाहन को जब्त कर लिया. वाहन में लदे ढिबरा की कीमत लगभग 80 हजार रुपये बतायी जा रही है. रेंजर ने बताया कि अवैध रूप से ढिबरा का उत्खनन कर परिवहन करने की सूचना मिल रही है. उन्होंने इसमें संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की बात कही है. छापामारी दल में रेंजर के साथ वनरक्षी मनोज मरांडी, अनिल साव सहित कई लोग शामिल थे.
स्टोन चिप्स लदा हाइवा जब्त
मरकच्चो. नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर नवादा चौक के समीप से माइनिंग इंस्पेक्टर आदर्श गुप्ता ने बिना चालान स्टोन चिप्स लदे हाइवा को जब्त किया. जानकारी अनुसार उक्त हाइवा नवलशाही से डोमचांच की ओर जा रहा था. इसी दौरान थाना क्षेत्र के नवादा चौक पर पहले से मौजूद माइनिंग इंस्पेक्टर ने उक्त हाइवा को रुकवा कर चालक से स्टोन चिप्स से संबंधित कागजात की मांग की. वाहन चालक द्वारा स्टोन चिप्स से संबंधित कागजात नहीं दिखाने पर उक्त वाहन को जब्त कर नवलशाही थाना में सुरक्षित रखा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




