ePaper

नशा से स्वास्थ्य के साथ परिवार भी होता है बर्बाद : डीसी

Updated at : 17 Feb 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
नशा से स्वास्थ्य के साथ परिवार भी होता है बर्बाद : डीसी

डीसी मेघा भारद्वाज ने सोमवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया़ यह रथ पूरे जिले का भ्रमण करेगा़

विज्ञापन

कोडरमा . डीसी मेघा भारद्वाज ने सोमवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया़ यह रथ पूरे जिले का भ्रमण करेगा़ मौके पर डीसी ने कहा कि यह रथ हर गांव मोहल्ले में जाकर नशा मुक्ति के प्रति लोगों को जागरूक करेगा़ नशा से स्वास्थ्य के साथ परिवार भी बर्बाद होता है़ साथ ही परिवार में हमेशा कलह बना रहता है़ उन्होंने कहा कि जिले के हर क्षेत्र, हर गांव और हर गली में इस नशा मुक्त रथ से लोगों को जागरूक किया जायेगा़ इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक कुमारी तिर्की, जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुजूर आदि उपस्थित थे़

टीबी जागरूकता रथ रवाना

कोडरमा. सदर अस्पताल परिवार में सोमवार को जिला मलेरिया पदाधिकारी सह जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार व डीपीएम महेश कुमार ने संयुक्त रूप से टीबी जागरूकता रथ को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया़ रथ को रवाना करने का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों के सुदूरवर्ती क्षेत्र में टीबी की बीमारी के बारे में जानकारी व बचाव से लोगों को जागरूक करना है़ टीबी जागरूकता रथ आठ मार्च तक जिले के सभी प्रखंडों में टीबी का प्रचार-प्रसार करेगा़ इस अवसर पर संजय वर्मा, वंदना सिंह, संतोष कुमार, दीपेश कुमार, प्रकाश रवि, सुमिता कुमारी, गणेश कुमार, पॉल एक्का, सुनीता कुमारी व अन्य मौजूद थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola