ePaper

डीसी-एसपी ने लिया कोडरमा स्टेशन का जायजा

Updated at : 17 Feb 2025 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
डीसी-एसपी ने लिया कोडरमा स्टेशन का जायजा

प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेले के अंतिम चरण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. कोडरमा स्टेशन पर भी भारी संख्या में लोग ट्रेन पकड़ने पहुंच रहे हैं.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेले के अंतिम चरण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. कोडरमा स्टेशन पर भी भारी संख्या में लोग ट्रेन पकड़ने पहुंच रहे हैं. इस दाैरान भगदड़ या कोई अप्रिय घटना न हो इसे ध्यान में रखते हुए सोमवार देर शाम डीसी मेधा भारद्वाज व एसपी अनुदीप सिंह ने कोडरमा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया़ इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के अलावा टिकट काउंटर, वेटिंग हॉल, प्रवेश द्वार पर चेकिंग, प्लेटफार्म की भीड़ नियंत्रण व्यवस्था और मेडिकल सुविधाओं की जानकारी ली़ डीसी ने बिना टिकट वाले यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश नहीं करने देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यात्रियों को वेटिंग एरिया में रोका जाये और ट्रेन के समय से ठीक पहले ही प्लेटफार्म पर जाने दिया जाये, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके़ एसपी अनुदीप सिंह ने कहा कि महाकुंभ की यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए रेलवे और जिला प्रशासन ने हर जरूरी कदम उठाया है. आरपीएफ, जीआरपी और जिला पुलिस बल 24 घंटे स्टेशन की निगरानी कर रहा है़ निरीक्षण के दौरान एसडीओ रिया सिंह, एसडीपीओ अनिल सिंह, सहायक मंडल अभियंता उमाकांत प्रजापति, स्टेशन प्रबंधक विकास कुमार, सीटीआइ बच्चा सिंह, आरपीएफ प्रभारी दीपक कुमार, जीआरपी प्रभारी उपेंद्र पासवान व अन्य मौजूद थे़

भीड़ बढ़ने पर 163 भी लगाया जा सकता है : सीपीआरओ

झुमरीतिलैया. पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र के अनुसार दिल्ली की घटना के बाद धनबाद रेल मंडल सहित पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और मुगलसराय में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. साथ ही अगर किसी स्टेशन में भीड़ कंट्रोल नहीं होती है तो 163 लगाने की अनुशंसा स्थानीय प्रशासन से की जा सकती है. उन्होंने बताया कि आरपीएफ जीआरपी व लोकल पुलिस के साथ वाणिज्य और परिचालन विभाग की अलग अलग ड्यूटी भी लगायी है, ताकि कुंभ जाने वाले यात्रियों को प्रयागराज जाने में असुविधा ना हो इसके लिए स्पेशल ट्रेन भी धनबाद रेल मंडल के कोडरमा, बरकाकाना से खोली जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola