दिल्ली हादसे के बाद भी नहीं कम हो रही भीड़

गत दिन दिल्ली में हुए रेल हादसे के बावजूद प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेला में जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ अब भी कम नहीं हो रही है़ महाकुंभ में स्नान और पुण्य लाभ की आस्था लिए हजारों यात्री कोडरमा रेलवे स्टेशन पर रोजाना उमड़ रहे हैं.
झुमरीतिलैया. गत दिन दिल्ली में हुए रेल हादसे के बावजूद प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेला में जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ अब भी कम नहीं हो रही है़ महाकुंभ में स्नान और पुण्य लाभ की आस्था लिए हजारों यात्री कोडरमा रेलवे स्टेशन पर रोजाना उमड़ रहे हैं. सबसे बड़ी बात है कि अफवाहों का दौर अभी भी जारी है़ कुछ लोग यह मानकर स्टेशन पहुंच रहे हैं कि कुंभ के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है़ हालांकि, इस स्थिति को संभालने के लिए रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी कर दी है़ बिना टिकट यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है़ आरपीएफ-जीआरपी की टीम लगातार निगरानी कर रही है़ टिकट जांच के बाद अनियंत्रित भीड़ में कुछ कमी आयी है़ अब कुंभ मेले के महज नौ दिन ही बचे हैं. ऐसे में कुंभ स्नान की योजना बना रहे श्रद्धालु बड़ी संख्या में प्रयागराज जाने की तैयारी कर रहे हैं. कई लोगों को उम्मीद थी कि अंतिम दिनों में भीड़ कम होगी, लेकिन वास्तविकता इसके विपरीत नजर आ रही है़ ट्रेनों में भीड़ में मामूली कमी आयी है, लेकिन यात्रियों की संख्या अभी भी काफी अधिक बनी हुई है़ रेलवे प्रशासन यात्रियों से अफवाहों से बचने और नियमों का पालन करने की अपील कर रहा है, ताकि उनकी यात्रा सुगम और सुरक्षित हो सके़ हजारीबाग, गिरिडीह और रामगढ़ से स्थानीय ट्रेनों के माध्यम से भी श्रद्धालु कोडरमा पहुंच रहे हैं और प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में सवार हो रहे हैं. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देंने और टिकट लेकर यात्रा करने की अपील की है.
टिकट जांच के बाद ही प्लेटफार्म पर इंट्री
रेलवे ने सुरक्षा के मद्देनजर केवल टिकटधारी यात्रियों को ही फुट ओवरब्रिज पार कर प्लेटफॉर्म तक जाने की अनुमति दी है़ श्रद्धालुओं का कहना है कि उन्हें बताया गया था कि महाकुंभ के लिए ट्रेनों में यात्रा मुफ्त है, लेकिन रेलवे प्रशासन लगातार इस अफवाह को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है़ नोडल अधिकारी सह गझंडी के सहायक मंडल अभियंता उमाकांत प्रजापति, सीटीआई दीपक कुमार ने कहा कि रेलवे प्रशासन द्वारा 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है. शौचालय की साफ सफाई के अलावा 24 घंटे पानी की व्यवस्था की गयी है़ भीड़ उमड़ने पर कतारबद्ध तरीके से यात्रियों को बोगियों में चढ़ाया जायेगा. बच्चा सिंह ने कहा कि महाकुंभ में जाने के लिए कोई मुफ्त यात्रा की व्यवस्था नहीं है़ यात्रियों को टिकट लेकर ही ट्रेन में चढ़ना होगा़ इसके अलावा, रेलवे के वाणिज्यिक विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ आरपीएफ और स्थानीय थाना पुलिस भी विधि-व्यवस्था बनाए रखने में जुटी हुई है़टिकट बिक्री में बढ़ोतरी, अनधिकृत यात्रियों पर सख्ती
टिकट जांच के बाद यात्रियों की भीड़ में कुछ कमी आयी है़ रविवार शाम 5 बजे से रात 8 बजे के बीच करीब 1850 टिकटों की बिक्री हुई, जिससे रेलवे को लगभग तीन लाख रुपये की आमदनी हुई़ अधिकारियों का कहना है कि टिकट जांच सख्त होने के कारण अब यात्री टिकट खरीदकर ही यात्रा कर रहे हैं. सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए धनबाद से अतिरिक्त आरपीएफ और जीआरपी जवानों को तैनात किया गया है, वहीं जिला पुलिस बल से भी अतिरिक्त जवानों को बुलाया गया है़भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन
धनबाद रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर दिन एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है़ बावजूद हर दिन औसतन 2000 यात्री कोडरमा से प्रयागराज के लिए प्रस्थान कर रहे हैं. सोमवार को 12801 पुरी-नयी दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस दोपहर 2:45 बजे कोडरमा स्टेशन पहुंची, जो तय समय से कुछ देर से थी़ प्लेटफार्म पर तैनात सुरक्षाकर्मी यात्रियों से शांति और अनुशासन बनाये रखने की अपील कर रहे थे़ इस दौरान काफी भीड़ दिखी़ आरपीएफ प्रभारी दीपक कुमार खुद कमान संभाले हुए थे और यात्रियों से धक्का-मुक्की नहीं करने और धैर्य बनाये रखने का आग्रह कर रहे थे़ माइक से लगातार कहा जा रहा था कि अगर कोई ट्रेन छूट जाती है तो अगली ट्रेन से यात्रियों को भेजा जायेगा़ इधर, बरकाकाना से हजारीबाग टाउन होते हुए कोडरमा के रास्ते प्रयागराज स्टेशन स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया गया.प्रयागराज जाने से चूके यात्री, अगली ट्रेन का इंतजार
हजारीबाग से प्रयागराज जाने के लिए पहुंचे जितेंद्र कुमार जायसवाल और उनके छह साथी अधिक भीड़ के कारण ट्रेन में सोमवार दोपहर को सवार नहीं हो सके़ उन्होंने बताया कि वे अब अगली ट्रेन से प्रयागराज रवाना होंगे़ वहीं चंदवारा प्रखंड के ढाब गांव निवासी महेश प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें किसी ने कहा था कि बिना टिकट यात्रा हो रही है, लेकिन अब रेलवे की सख्ती के बाद उन्होंने टिकट खरीदकर ट्रेन पकड़ी़डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




