जमीन विवाद में हमला, मारपीट और कार में तोड़फोड़
Published by : DEEPAK Updated At : 06 Jun 2025 11:22 PM
थाना क्षेत्र के मसनोडीह में जमीन को लेकर हुए विवाद के बाद घात लगाकर हमला करने, मारपीट, लूटपाट व कार में तोड़फोड़ का आरोप सामने आया है.
डोमचांच. थाना क्षेत्र के मसनोडीह में जमीन को लेकर हुए विवाद के बाद घात लगाकर हमला करने, मारपीट, लूटपाट व कार में तोड़फोड़ का आरोप सामने आया है. घटना को लेकर पीड़ित पिंकु कुमार ने थाने में आवेदन दिया है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि मसनोडीह में उनकी जमीन पर जबरन मंदिर बनाने का प्रयास किया जा रहा है. इसको लेकर प्रशासनिक कार्रवाई के बावजूद गांव के कुछ लोग उनकी जमीन पर मंदिर बनाना चाह रहे हैं, जिसका वह विरोध कर रहे हैं. इसको लेकर दर्ज मामले में पुलिस गुरुवार रात दोनों पक्षों को नोटिस देने गयी थी. इसके बाद वह रात करीब नौ बजे अपनी कार से महेशपुर चौक स्थित दुकान से घर जा रहे थे. इस दौरान बबन मेहता के घर के पास बबन मेहता, श्याम कुमार, सेवाय मेहता, देवनारायण मेहता, रंजीत कुमार, मुन्नी देवी, रानी देवी, जितन मेहता, मनोज मेहता, पवन कुमार, लव कुमार, आकाश कुमार, अरुण कुमार, प्रमोद कुमार, शिवजी मेहता व अन्य ने घेरकर हमला कर दिया. आरोपियों ने रॉड से कार का पिछला शीशा तोड़ दिया. वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे. उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










