प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने करा दी शादी

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 22 May 2026 10:24 PM

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर पांच माह पूर्व हुई थी दोस्ती

विज्ञापन

: इंस्टाग्राम पर पांच माह पूर्व हुई थी दोस्ती सतगावां. थाना क्षेत्र के मीरगंज पंचायत अंतर्गत पचौड़ी गांव में गुरुवार रात प्रेमी युगल काे मिलना महंगा पड़ गया. प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे युवक को परिजनों ने अंधेरे में रंगे हाथ पकड़ लिया. शोर-शराबा सुनकर जुटे ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह पंचायत कर घोडसीमर मंदिर में दोनों की शादी करा दी. प्रेमी युगल ने ग्रामीणों को बताया कि दोनों की दोस्ती पांच माह पूर्व इंस्टाग्राम पर हुई थी. चैटिंग करते-करते दोनों में प्यार हो गया. गुरुवार रात इटाय गांव निवासी रौशन कुमार (पिता सुधीर सिंह) अपनी प्रेमिका काजल कुमारी (पिता कारू उर्फ छोटेलाल सिंह) से मिलने पचौड़ी पहुंचा था. इसी दौरान लड़की के परिजनों की नजर दोनों पर पड़ गयी. परिजनों ने हंगामा कर आसपास के लोगों को बुला लिया. मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जुट गये. सामाजिक बदनामी और लोकलाज का हवाला देकर ग्रामीणों ने दोनों की शादी कराने का फैसला सुनाया. शुक्रवार सुबह गांव के पास स्थित घोडसीमर मंदिर में ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों का विवाह करा दिया गया. बताया जा रहा है कि प्रेमी रौशन का फुआ घर भी पचौड़ी में ही है. शादी को लेकर शुक्रवार सुबह मंदिर परिसर में घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला. लड़का-लड़की के परिजन भी मौके पर पहुंचे. दोनों पक्षों में रजामंदी का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बनी. लड़का रौशन कुमार ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों ने जबरन उसकी शादी करा दी. उसका कहना है कि वह शादी के लिए तैयार नहीं था, लेकिन दबाव बनाकर शादी करा दिया गया. समाचार लिखे जाने तक प्रेमी युगल शादी के बाद सतगावां थाना पहुंचे. थाना पहुंचकर प्रेमी रौशन कुमार ने प्रेमिका काजल कुमारी को अपनाने से साफ इनकार कर दिया. इससे मामला और उलझ गया. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को लेकर अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. पुलिस दोनों की उम्र सत्यापन के लिए दस्तावेज जुटा रही है, ताकि पता चल सके कि दोनों बालिग हैं या नहीं.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola