गाली गलौज का वीडियो वायरल होने पर मांगा स्पष्टीकरण
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 22 May 2026 10:29 PM
डीडीसी ने समाज कल्याण विभाग को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है़
कोडरमा .नगर पंचायत कोडरमा क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 523 में पदस्थापित सेविका संजू कुमारी का गाली गलौज करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पूरे मामले काे जिला प्रशासन ने संज्ञान में लिया है़ डीसी के संज्ञान में मामला आने के बाद डीडीसी ने समाज कल्याण विभाग को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है़ इसके बाद कोडरमा की सीडीपीओ डॉ रेखा रानी ने आरोपी सेविका संजू कुमारी से स्पष्टीकरण मांगा है़ सेविका को 24 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा गया है़ स्पष्टीकरण का संतोषजनक जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई करने की बात कही गयी है़ ज्ञात हो कि गत दिनों वार्ड नंबर 12,13 में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का नाम सत्यापन के नाम पर वसूली की शिकायत सामने आयी थी़ बताया जा रहा है कि क्षेत्र की सेविका द्वारा वसूली किये जाने का विरोध किये जाने पर लाभुकों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया था़ यही नहीं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बारे में भी सेविका ने गाली गलौज की भाषा का उपयोग किया था़ इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था़ वहीं दूसरी ओर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस मामले की शिकायत डीसी उत्कर्ष गुप्ता से लिखित तौर पर की थी़ इसके बाद कार्रवाई की तैयारी चल रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










