अतिक्रमण मुक्त कराने गयी टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध

Updated:
विज्ञापन
अतिक्रमण मुक्त कराने गयी टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध

लोगों के विरोध के बाद लौट गयी टीम

विज्ञापन

: लोगों के विरोध के बाद लौट गयी टीम कोडरमा बाजार . कोडरमा वन्य प्राणी आश्रयणी अंतर्गत चितरपुर स्थित कपसा बाबा जंगल में वनभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने गये वन विभाग की टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. विरोध बढ़ता देखते टीम लौट गयी. बताया गया कि चितरपुर जंगल के कपसा बाबा के समीप बाहरी लोग जंगल में अतिक्रमण कर रह रहे हैं, जंगली क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए विभागीय निर्देश के आलोक में शुक्रवार को वनरक्षी दुर्गा महतो के नेतृत्व में वन विभाग और कोडरमा पुलिस टीम जंगल पहुंची और वहां रह रहे लोगों को जंगल की जमीन से अतिक्रमण हटाने को कहा. इस पर ग्रामीणों ने इससे इंकार किया. इसी बीच दोनों पक्षों के बीच नोंकझोंक हो गया. अतिक्रमण हटाने के प्रयास के बीच ग्रामीण नारेबाजी करने लगे, स्थिति बिगड़ता देख वन विभाग की टीम लौट गयी. घटना को लेकर वनरक्षी द्वारा वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola