कोडरमा घाटी में दो कारों के बीच टक्कर, चार घायल

Updated:
विज्ञापन
कोडरमा घाटी में दो कारों के बीच टक्कर, चार घायल

कोडरमा होते हुए बिहार जा रही कार विपरीत दिशा से आ रही दूसरी कार से टकरा गयी

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. कोडरमा घाटी में शुक्रवार को दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में चार लोग घायल हो गये. घायलों में धनबाद बारामुड़ी निवासी मुकेश कुमार (पिता हरिनदंन राउत), 23 वर्षीया निकिता कुमारी (पिता महेश कुमार), 50 वर्षीया समुद्री देवी (पति नंदलाल प्रसाद) और कार चालक कन्हैया सिंह शामिल है. बताया गया कि धनबाद की ओर से कोडरमा होते हुए बिहार जा रही कार विपरीत दिशा से आ रही दूसरी कार से टकरा गयी, जिससे कार में सवार उपरोक्त चारों घायल हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया, जहां समुद्री देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया.

उपायुक्त से की मुलाकात

जयनगर. पूर्व विधायक जानकी यादव ने कोडरमा के नये उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता से परिसदन में शिष्टाचार मुलाकात की. मुलाकात के दौरान जिले से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की. साथ ही उन्होंने उम्मीद जतायी कि जिले का विकास तेज गति से होगा.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola